Mirror 365 - NEWS THAT MATTERS

Dear Friends, Mirror365 launches new logo animation for its web identity. Please view, LIKE and share. Best Regards www.mirror365.com

Posted by Surinder Verma on Wednesday, June 17, 2020

दिवंगत जयललिता पर बन रही कंगना की फिल्म ‘थलाइवी’ की शूटिंग शुरू, तीन भाषाओं में होगी रिलीज

0
373

Dainik Bhaskar

Nov 10, 2019, 07:33 PM IST

बॉलीवुड डेस्क. तमिलनाडु की पूर्व सीएम और एक्ट्रेस रहीं  दिवंगत जयललिता की बायोपिक थलाइवी की शूटिंग शुरू हो गई है। 10 नवम्बर से शुरू हुई इस फिल्म की शूटिंग का क्लैप बोर्ड फिल्म के प्रोड्यूसर विष्णु इंदुरी और शैलेष आर सिंह ने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है। फिल्म में टाइटल रोल कंगना रनोट निभा रही हैं। जिसमें उनके को-स्टार अरविंद स्वामी हैं। 

 

 

कंगना ने सीखा भरतनाट्यम : फिल्म का टाइटल हिंदी में ‘जया’ और तमिल में ‘थलाइवी’ है। फिल्म में कंगना 100 डांसर्स के साथ एक रेट्रो सॉन्ग शूट करेंगी, जिसे साउथ सिनेमा की कोरियोग्राफर गायत्री रघुराम द्वारा डायरेक्ट किया जाएगा। इस डांस सीक्वेंस के लिए कंगना नियमित रूप से भरतनाट्यम क्लास ले रही हैं।

15 नवम्बर से अरविंद करेंगे जॉइन : थलाइवी की शूटिंग मैसूर में नवम्बर के पहले हफ्ते से शुरू होगी। जबकि अरविंद 15 नवम्बर से जॉइन करेंगे। वे फिल्म में तमिलनाडु के पूर्व सीएम एमजी रामचंद्रन का रोल करने वाले हैं।अरविंद तमिल, तेलुगु के अलावा हिन्दी भाषा पर भी अच्छी पकड़ रखते हैं।थलाइवी का निर्देशन एएल विजय कर रहे हैं। वहीं प्रोडक्शन विष्णु वर्धन इंदुरी और शैलेष आर सिंह का है। 

 

DBApp

‘);$(‘#showallcoment_’+storyid).show();(function(){var dbc=document.createElement(‘script’);dbc.type=’text/javascript’;dbc.async=false;dbc.src=’https://i10.dainikbhaskar.com/DBComment/bhaskar/com-changes/feedback_bhaskar_v2.js?vm20′;var s=document.getElementsByTagName(‘script’)[0];s.parentNode.insertBefore(dbc,s);dbc.onload=function(){setTimeout(function(){callSticky(‘.col-8′,’.col-4′);},2000);}})();}else{$(‘#showallcoment_’+storyid).toggle();callSticky(‘.col-8′,’.col-4′);}}