Mirror 365 - NEWS THAT MATTERS

Dear Friends, Mirror365 launches new logo animation for its web identity. Please view, LIKE and share. Best Regards www.mirror365.com

Posted by Surinder Verma on Wednesday, June 17, 2020

एशिया पैसिफिक इंटरनेशनल डांस चैंपियनशिप- चंडीगढ़ के युवां डांस स्पोर्ट्स प्रोफेशनल्स 5 ट्रॉफी जीत कर गौरवान्वित किया

0
459

चंडीगढ़, सुनीता शास्त्री। क्लब साल्सा इंटरनेशनल (सीएसआई) के संस्थापक और डांस स्पोर्ट्स कोच, वरुण डीएस राणा की अगुवाई में, ट्राइसिटी के युवा डांस स्पोर्ट्स प्रोफेशनल्स ने हाल ही में बैंकॉक में आयोजित एशिया पैसिफिक इंटरनेशनल डांस चैंपियनशिप 2019 (एपीआईडीसी) में तीन अलग-अलग श्रेणियों में 5 ट्रॉफी जीत कर ट्राइसिटी को गौरवान्वित किया है।प्रतिस्पर्धा में दुनिया भर के 10 देशों के 200 से अधिक प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया, जबकि इसके निर्णायक मंडल के सदस्य अमेरिका से पहुंचे थे। प्रख्यात ज्यूरी में बिली फाजार्डो, केटी मार्लो और अहटॉय जूलियाना जैसे नाम शामिल थे, जो जनवरी 2020 में होने वाली वल्र्ड साल्सा समिट (मियामी) के निर्णायक मंडल में भी शामिल रहेंगे।टीन सोलो ओपन में, आशना बागरी को विजेता घोषित किया गया। अपने शानदार प्रदर्शन के साथ, आशना ने मियामी (यूएसए) में 6-13 जनवरी, 2020 तक चलने वाली वल्र्ड साल्सा समिट के लिए क्वालीफाई कर लिया है।मेन्स एमेच्योर सोलो में भाग लेते हुए, कैलाश ने फस्र्ट रनर अप और अखिल ने सेकेंड रनर अप की पोजीशन हासिल की। सेम जेंडर ओपन में, कैलाश और अखिल शर्मा ने फर्स्ट रनर अप का खिताब अपने नाम किया, जबकि आशना बागरी और भूमिका बंसल को सेकेंड रनर अप घोषित किया गया।खुशी से लबरेज, कोच वरुण डी एस राणा ने कहा, यह उपलब्धि प्रशिक्षकों और छात्रों के सांझा प्रयास का नतीजा है, जो दिन-रात मेहनत कर दृढ़ संकल्प के साथ काम करते रहे। अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर मुकाबला आसान नहीं होता है, लेकिन हम अपनी तैयारी को लेकर आश्वस्त थे और उम्मीद कर रहे थे कि प्रतियोगिता में हम अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन कर पायेंगे। उन्होंने आगे कहा, चंडीगढ़ में 7-8 दिसंबर, 2019 को स्टेट ओपन डांसस्पोर्ट चैम्पियनशिप का आयोजन किया जा रहा है और इसके विजेता दिसंबर 2019 के अंत में राष्ट्रीय चैम्पियनशिप में भाग लेंगे।