Mirror 365 - NEWS THAT MATTERS

Dear Friends, Mirror365 launches new logo animation for its web identity. Please view, LIKE and share. Best Regards www.mirror365.com

Posted by Surinder Verma on Wednesday, June 17, 2020

ऑडी इंडिया की लाईफ टाईम वैल्यू सर्विसेस शुरू

0
388

चंडीगढ़, सुनीता शास्त्री। जर्मन लक्जरी कार निर्माता कंपनी ऑडी ने आज 7 सालों तक एक्सटेंडेड वारंटी, 11 सालों तक रोड साईड असिस्टंस और 8 सालों तक लचीली सेवा योजनाओं के साथ लाईफ टाईम वैल्यू सर्विसेस की भारत में शुरूआत की है। यह ऑडी इंडिया के नये आफ्टरसेल सेवा रणनीति का हिस्सा है। कई लाभों के साथ होनेवाली इस परियोजना का उद्देश्य सभी ऑडी ग्राहकों को सुधारित आफ्टरसेल सेवा अनुभव प्रदान करना यह है।ऑडी टॉप सर्विस कार लाईफ उत्पादों के साथ ऑडी इंडिया अपनें ग्राहकों को उनके ड्रायविंग की आदतों पर आधारित कई टाईम और माईलेज विकल्प और अन्य कई उत्पाद ऑफऱ करता है।इस परियोजना के बारे में ऑडी इंडिया के प्रमुख बलबीर सिंह ढिल्लों ने कहा, हमारें ग्राहक हमारें ब्रान्ड के केंद्र स्थान में हैं। ऑडी में ग्राहकों के इस सफर में मूल्य बढ़ाने में हमारा विश्वास है और उन्हें सर्वोत्तम सेवा प्राप्त हो यह विचार है। लाईफ टाईम वैल्यू सर्विसेस के साथ हम ऑडी ग्राहकों को बेस्ट-इन-क्लास सेवा लाभों का एक पैकेज प्रदान कर रहे हैं। इस में टॉप-अप एक्सटेंडेड वारंटी और सहज आफ्टरसेल सेवा अनुभव के लिए लचीली सेवा योजनाओं का समावेश हैं।ढिल्लों ने आगे कहा, ग्राहक उनकी ड्राईविंग की जरूरतों के अनुसार कई ऑफ़र्स में से चुन सकते है। गाड़ी खरीदने के बाद 11 सालों तक हम रोड साईड असिस्टंस कवरेज भी प्रदान कर रहे हैं । हमें भरोसा है कि सेवा विशेषज्ञों के टीम के साथ इस प्रकार के औफर्स सभी ऑडी ग्राहकों को सर्वोत्तम लक्जरी और सेवा प्रमाण निश्चित रूप से प्रदान करेंगे।