चंडीगढ़, 09 सितंबर। हरियाणा के राज्यपाल श्री बंडारू दत्तात्रेय ने कहा कि लड़कियां आज हर क्षेत्र में आगे बढ़ रही हैं। विशेष रूप से खेल के क्षेत्र में तो लड़कियों ने टोक्यो ओलम्पिक और पैरालम्पिक में अच्छा प्रदर्शन कर देश का नाम रोशन किया है। यह बात हरियाणा के राज्यपाल श्री दत्तात्रेय आज राजभवन में भारतीय हॉकी टीम की गोलकीपर सविता पूनिया को आशीर्वाद देते हुए कही। सविता पूनिया ने आज राज्यपाल श्री दत्तात्रेय से आज शिष्टाचार मुलाकात की। श्री दत्तात्रेय ने सविता पूनिया को शॉल भेंट कर और स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर सविता पूनिया के पिता श्री महेन्द्र पूनिया, पूर्व चेयरमैन श्री जगदीश चोपड़ा, राज्यपाल के सचिव श्री अतुल द्विवेदी व अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।
राज्यपाल श्री दत्तात्रेय ने कहा कि हाॅकी में लड़कियां भले ही पदक जीतने में चूक गई लेकिन खेल में अच्छा प्रदर्शन कर देशवासियों का दिल जीता है। ओलम्पिक और पैरालम्पिक में लड़कियों के बेहतर प्रदर्शन से युवाओं को खेल जगत में आगे बढ़ने की प्रेरणा मिली है। इससे आने वाली खेल प्रतियोगिताओं में निश्चित रूप से अच्छे परिणाम देखने को मिलेंगे।
राज्यपाल श्री दत्तात्रेय ने सुविता पूनिया के पिता व परिजनों को भी बधाई दी और कहा कि लड़कियां लड़कों की तुलना में और ज्यादा प्रतिबद्धता व दृढ़ निश्चय करती है। इसलिए हर क्षेत्र में परचम फैला रही हैं। उन्होंने सभी उपस्थित लोगों से भी अपील की कि वे लड़कियों को हर क्षेत्र में आगे बढ़ने का मौका दें। इस मौके पर सविता पूनिया ने हाॅकी खेल के अनुभव सांझा किए।
पूर्व चेयरमैन श्री जगदीश चोपड़ा ने बताया कि सविता पूनिया एक गरीब परिवार से सम्बन्ध रखती हैं। उनका परिवार शहर की बात तो दूर गांव से भी दो किलोमीटर दूर खेत की ढाणी में रहता है। ऐसे में इस गरीब परिवार की लड़की की वाणी से ओलम्पिक तक का सफर एक ऐतिहासिक सफर है।
कैप्शन 1- हरियाणा के राज्यपाल श्री बंडारू दत्तात्रेय भारतीय हाॅकी टीम की गोलकीपर सविता पूनिया को स्मृति चिन्ह देकर व शाॅल भेंट कर सम्मानि करते हुए।
Mirror 365 - NEWS THAT MATTERSDear Friends, Mirror365 launches new logo animation for its web identity. Please view, LIKE and share. Best Regards www.mirror365.com
Posted by Surinder Verma on Wednesday, June 17, 2020




















