शिमला.अपनी बहन प्रियंका के आशियाने को देखने आए कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुंल गांधी दिन भर छराबड़ा में अपनी बहन के घर के आसपास ही रहे। गुरुवारशाम के समय राहुल गांधी अपनी बहन प्रियंका के साथ टहलते हुए ढली स्थित मूक-बाधिरबच्चों के स्कूल में पहुंचे।
कांग्रेस अध्यक्ष ने स्कूल में बच्चों को दी जा रही सुविधाओंकी पूरी रिपोर्ट प्रिंसिपल से ली। इसके बाद बच्चों से जाकर खुद मिले। इस दौरान उन्होंने बच्चों के लिए बनाए गए क्लास रूम्स का जायजा लिया। राहुल गांधी टहलते हुए 4.45 पर स्कूल में पहुंचे और5.15 तक स्कूल में रहे। राहुल गांधी ने स्कूल के बच्चे जतीन आैर मोहित के साथ चैस खेली। काफी समय तक चैस का यह दौरचला, बच्चों ने काफी बेहतर चैस खेली। राहुल गांधी ने भी इन दोनों बच्चों के खेल की तारीफ की।
बच्चों के बनाए बिस्किटले गए साथ
इस मौके पर बेकरी में बनाए बच्चों के बिस्कुट भी उन्होंने खाए। इसके साथ कुछ बिस्किट साथ भी ले गए। सभी बच्चों के साथ हाथ मिलाए और सभी को शुभकामनाएं दी। स्कूल के प्रिसिंपल धर्म पाल राणा को इन बच्चों को जाते जाते राहुल गांधी ख्याल रखने के लिए कह गए। बच्चों के साथ कुछ फोटो भी खिंचवाई। इसके साथ स्कूल के रहन सहन की सराहना करके गए। इससे पहले राहुल गांधी की मदर सोनिया गांधी भी इस स्कूल में 2013-14 में प्रियंका गांधी के आशियाने के दाैरान बच्चों से मिलने पहुंची है।
आज वापस लौटने का है प्रस्तावित कार्यक्रम
कांग्रेस अध्यक्ष का शुक्रवार को वापस लौटने का कार्यक्रम है। अपनी बहन का घर देखने के लिए राहुल गांधी पहली बार छराबड़़ा आए हैं। इससे पहले सोनिया गांधी तो कई बार प्रियंका गांधी के साथ यहां आ चुकी है, लेकिन राहुल गांधी पहली बार यहां पहुंचे हैं। इस दौरे के दौरान वह काफी समय प्रियंका के घर पर ही रहे। घर के समीप बगीचे में भी उन्होंने फोटो खींचे आैर हिमाचल की खूबसूरती को कैमरे में कैद किया।
बुधवार को कांग्रेस नेताओंसे की थी मुलाकात
राहुल गांधी आैर प्रियंका गांधी ने बुधवार को हिमाचल कांग्रेस की वरिष्ठ नेता विद्या स्टोक्स से मुलाकात की थी। उन्हें फोन कर विशेष तौर पर िप्रयंका गांधी ने मिलने के लिए बुलाया। इसके बाद काफी समय तक उनके हिमाचल के बारे में जानकारी ली। युवा कांग्रेस के कुछ सदस्यों ने भी कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी से मुलाकात की थी।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


























