
खिलाड़ियों को रैली के लिए रवाना करते डीएसपी गुरप्रीत सिंह गिल, एसएचओ हरगुरदेव सिंह व अन्य।
टांडा/उड़मुड़|ज्ञानी करतार सिंह मेमोरियल कॉलेज टांडा में कोच कुलवंत सिंह, कोच ब्रिज मोहन, कोच पुशपिंदर गोल्डी, कोच मनीपाल की अगुवाई में मंगलवार को टांडा हलके में स्पोर्ट्स संस्थाओं वैद क्रॉस फिट, मार्शल आर्ट्स क्लब, एथलेटिक्स क्लब टांडा व बास्केटबॉल क्लब टांडा के खिलाड़ियों ने नशे के खिलाफ एक विशेष रैली निकाली। रैली के रवाना होने से पहले डीएसपी टांडा गुरप्रीत सिंह गिल व एसएचओ टांडा हरगुरदेव सिंह ने रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
इस मौके डीएसपी गुरप्रीत सिंह गिल ने बताया कि रैली का मुख्य उद्देश्य लोगों को नशे के बढ़ते प्रकोप से जागरूक करना है। इस मौके खिलाड़ियों ने हाथ में बैनर पकड़े हुए जिनमे ‘नशा छड्डो कोहड़ वड्डो’ लिखा हुआ था। यह रैली गवर्नमेंट कॉलेज से शुरू होकर दारापुर फाटक, शिमला पहाड़ी, अस्पताल चौक से थाना टांडा में आकर समाप्त हुई। इस मौके गगन वैद, कौंसलर गुरसेवक मार्शल, गुरमिंदर सिंह, मलकीत सिंह, भूपिंदर सिंह, प्रदीप विरली, गोल्डी व खिलाड़ी उपस्थित थे।



















