Mirror 365 - NEWS THAT MATTERS

Dear Friends, Mirror365 launches new logo animation for its web identity. Please view, LIKE and share. Best Regards www.mirror365.com

Posted by Surinder Verma on Wednesday, June 17, 2020

लिओना कौर ने -हां- गीत संग पंजाबी म्यूजिक जगत में रखा कदम

0
598
लिओना कौर ने -हां- गीत संग पंजाबी म्यूजिक जगत में रखा कदम
कोरोना महामारी के बाद लाकडाउन खुलने के पश्चात पंजाबी म्यूजिक इंडस्ट्री भी धीरे धीरे अपने कदमों पर खड़ी हो रही है। इसी दौरान लुधियाना में पली बढ़ीं लिओना कौर ने महताब विर्क संग अपना पहला पंजाबी सिंगल टै्रक -हां- पेश किया है। इस गीत की लांचिग चंडीगढ़ प्रेस क्लब में एक प्रेस कांफ्रेंस के दौरान मीडिया की उपस्थिति में की गई। इस अवसर पर महताब विर्क, लिओना कौर, संदीप शर्मा डायरेक्टर, म्यूजिक डायरेक्टर मिस्टर पेंडू भी मौजूद थे।
लिओना कौर ने पत्रकारों के साथ बातचीत के दौरान बताया कि इस गीत के बोल डी हरप ने लिखे हैं और इसे ट्रू ब्लू म्यूजिक के बैनर तले रिलीज किया गया है। इस गीत की वीडियो चंडीगढ़ व न्यू चंडीगढ़ में शूट की गई है। लिओना कौर ने कहा कि यह एक रोमांटिक ट्रैक है और इसे बेहद खूबसूरती से तैयार किया गया है।
लिओना ने आगे बातचीत के दौरान बताया कि उनके परिवार का कोई भी सदस्य इस फील्ड से नहीं जुडा हुआ परंतु उन्हें गायकी का शौंक बचपन से ही था और उनके माता पिता ने भी उन्हें संगीतक क्षेत्र में आने के लिए पूरा स्पोर्ट किया है। उन्होंने बताया कि उन्हें अपने पहले पंजाबी सिंगल ट्रैक से बहुत उम्मीदें हैं। लिओना ने बताया कि उन्होंने पंजाब यूनिवर्सिटी चंडीगढ़ से म्यूजिक में ग्रेजुएशन किया है।
महताब विर्क ने बातचीत के दौरान बताया कि यह गीत श्रोताओं को बेहद पसंद आएगा। लिओना ने इस गीत में बेहतरीन अदाकारी करने के साथ साथ अपनी मधुर आवाज से इस गीत को और भी खूबसूरत बना दिया है।