चंडीगढ़.शनिवार की तरह रविवार को भी घना कोहरा छाया रहा। 7.00 बजे तक शहर में जीरो विजिबिलिटी थी। उसके बाद सुबह 9 बजे विजिबिलिटी 50 मीटर रह गई। सुबह 10 बजे धूप निकल आई। 11 बजे मौसम साफ हो गया, लेकिन सर्द हवाएं चलती रहीं।
इसकी वजह यह है कि पहाड़ों पर हो रही बर्फबारी की वजह से मैदानों में मॉयश्चर बढ़ गया है। जहां तक कोहरे का देरी से पड़ने का सवाल है तो इस बार जनवरी के आखिर में पहाड़ों पर भारी बर्फबारी बताया जा रहा है। इस बीच रविवार को दिन का अधिकतम तापमान 20.9 डिग्री दर्ज किया गया। वहीं शनिवार रात का न्यूनतम तापमान 6.3 डिग्री दर्ज किया गया। रविवार होने की वजह से फ्लाइट ऑपरेशन दोपहर एक बजे से शाम 5 बजे तक था इसलिए फ्लाइट पर इसका असर नहीं पड़ा।
इस बीच मौसम विभाग ने 5 फरवरी से एक बार फिर मौसम बदलने की संभावना जताई है। विभाग के अनुसार पांच फरवरी को वेस्टर्न डिस्टरबेंस एक्टिव हो रहा है। इसके चलते 6 और 7 फरवरी को सामान्य या सामान्य से अधिक बारिश की संभावना जताई है। बारिश के इस स्पेल के बाद कोहरा कम हो जाएगा।
आगे कैसा रहेगा मौसम
- सोमवार: कोहरा छा सकता है। दिन का अधिकतम तापमान 21 डिग्री और न्यूनतम तापमान 10 डिग्री रह सकता है।
- मंगलवार : बादल छा सकते हैं। हल्की बूंदाबांदी के आसार हैं। दिन का अधिकतम तापमान 22 डिग्री न्यूनतम तापमान 11 डिग्री रह सकता है।
- बुधवार : बादल छाए रहेंगे। बारिश के आसार हैं। दिन का अधिकतम तापमान 20 डिग्री और न्यूनतम तापमान 09 डिग्री रह सकता है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today




















