Mirror 365 - NEWS THAT MATTERS

Dear Friends, Mirror365 launches new logo animation for its web identity. Please view, LIKE and share. Best Regards www.mirror365.com

Posted by Surinder Verma on Wednesday, June 17, 2020

मां ने बेटी को नींद की गोलियां दे अपने प्रेमी से करा दिया रेप

0
379

  • बेटी ने घर आकर पूरी बात पिता को बताई तो पिता ने शिकायत की
  • एसएचओ ने बताया आरोपी मां और प्रेमी को अरेस्ट कर लिया गया 

दैनिक भास्कर

May 03, 2020, 06:58 AM IST

गढ़शंकर. मां की ओर से अपने प्रेमी से नाबालिग बेटी का रेप कराने का मामला सामने आया है। पुलिस को दी शिकायत में पीड़िता ने बताया कि मां के मीरपुर जट्टां के युवक अमरजीत से अवैध संबंध थे। कई बार मां पिता मुझे अपने साथ लेकर उससे मिलने जाती थी। 25 मार्च, 2019 को मां लुधियाना जाने के नाम पर गढ़शंकर आरोपी के पास ले गई। वहां से आनंदपुर साहिब गए व 26 मार्च को वापस लौटे। शाम को मां ने खाने में नींद की गोलियां दीं और जब नींद आने लगी तो आरोपी ने मेरे साथ रेप किया। मई में दोबारा ऐसा ही हुआ। पीड़िता ने बताया कि जब मैने मां को बताया कि पेट में दर्द हो रहा है तो उसने चुप रहने को कहा। 

ऐसे हुआ मामले का खुलासा
पीड़िता ने बताया कि मार्च 2020 में मां फिर गढ़शंकर आरोपी के पास ले आई। खाने में फिर से नींद की गोलियां डालकर दीं तो मैने खाने से मना कर दिया। बाद में घर आकर पिता को पूरी बात बताने के बाद शिकायत दी। एसएचओ इकबाल ने बताया कि आराेपी मां और उसके प्रेमी काे अरेस्ट कर केस दर्ज कर लिया है।