Mirror 365 - NEWS THAT MATTERS

Dear Friends, Mirror365 launches new logo animation for its web identity. Please view, LIKE and share. Best Regards www.mirror365.com

Posted by Surinder Verma on Wednesday, June 17, 2020

महिला अकाली दल चंडीगढ़ की नव-नियुक्त अध्यक्ष बीबी जौहल तथा बराड़ का हुआ सम्मान

0
239

चंडीगढ़, 13 सितंबर ( ):
महिला अकाली दल तथा शिरोमणि गुरूद्वारा प्रबंधक कमेटी की अध्यक्ष बीबी जगीर कौर द्वारा चंडीगढ़ महिला अकाली दल की कमांड बीबी सतवंत कौर जौहल तथा बीबी गुरदीप कौर बराड़ को अध्यक्ष बना कर सौंपी गई है। अकाली दल की चंडीगढ़ युनिट के इंचार्ज तथा पूर्व कैबिनेट मंत्री डा. दलजीत सिंह चीमा ने दोनों महिला अध्यक्षों को बधाई दी तथा कहा कि अब चंडीगढ़ में महिला अकाली दल का दायरा और भी बढ़ाया जायेगा। डा. चीमा ने दोनों महिला अध्यक्षों को पार्टी की बेहतरीके लिए पूरी मेहनत से काम करने के लिए कहा।
शिरोमणि अकाली दल की चंडीगढ़ युनिट के अध्यक्ष हरदीप सिंह बुटेरला ने दोनों महिला अध्यक्षों बीबी सतवंत कौर जौहल तथा बीबी गुरदीप कौर बराड़ की नियुक्ति पर बीबी जगीर कौर का विशेष धन्यवाद किया तथा कहा कि दोनों महिला अध्यक्ष पार्टी की बेहतरी के लिए काम करेंगीं। इसी खुशी में बुटेरला ने दोनों अध्यक्षों का लड्डुओं से मुंह मीठा करवाया। बुटेरला ने कहा कि नगर निगम चंडीगढ़ के चुनाव में 33 प्रतिशत सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित हैं। इसी लिए अब से नगर निगम चुनाव की तैयारी के लिए चंडीगढ़ में महिला अकाली दल द्वारा कार्य शुरू कर देना चाहिए ताकि नगर निगम चुनाव में अकाली दल की भारी जीत हो सके।
इस मौके नव-नियुक्त अध्यक्ष बीबी सतवंत कौर जौहल तथा बीबी गुरदीप कौर बराड़ ने विश्वास दिलाया कि वे पार्टी की चढ़ती कला के लिए कार्य करेंगीं।
इस मौके चरनजीत सिंह विल्ली, जबरजंग सिंह, अवतार सिंह मनीमाजरा, गुरदीप सिंह, बलविन्द्र सिंह, नत्था सिंह, कुलदीप सिंह धनास, गुरबख्श सिंह, महिन्द्र सिंह बागी, अमरजीत सिंह, बलराम सिंह आदि भी हाजिर थे।