चंडीगढ़,सुनीता शास्त्री। चाइना बॉर्डर पर गलवांन घाटी में चीन द्वारा किये गए हमले के उपरांत हुए संघर्ष में शहीद हुए भारतीय सेना के जवानों को चंडीगढ़ भाजपा द्वारा आज प्रदेश कार्यालय कमलम में आयोजित एक श्रद्धांजलि सभा मे भावभीनी पुष्पांजलि अर्पित की गयी। इस अवसर पर पार्टी प्रदेश अध्यक्ष श्री अरुण सूद ने चीन की इस हरकत को कायराना हरकत बताते हुए कहा कि इस प्रकार की धोखाधड़ी भारतीय सेना का मनोबल कम नहीं कर सकती। ऐसी किसी भी घटना की हम कड़ी निंदा करते हैं। चीन ने कई बार भारत में घुसपैठ की कोशिश की है लेकिन हमारे भारतीय सेना जवानो ने हमेशा उनका मुंहतोड़ जवाब दिया है और आगे भी ऐसे ही सबक सिखाते रहेंगे। भारतीय सेना का मनोबल सदैव ऊंचा रहा है और जैसे कि कि देश के रक्षा मंत्री श्री राजनाथ सिंह ने कहा है की हम 1 इंच भी पीछे नहीं हटेंगे और भारत की भूमि हमारे लिए एक जमीन का टुकड़ा नहीं है एक राष्ट्र है उसकी सेवा में भारत का हर जवान अपनी जान की परवाह ना करते हुए देश की रक्षा में लगा रहेगा जो जवान देश की सेवा में लगे रहे और सेवा करते करते शहीद हो गए, भारतीय जनता पार्टी उनको शत-शत नमन करती है और देश का हर नागरिक हमेशा भारतीय सेना के साथ कंधे से कंधा मिला कर खड़ा रहेगा । इस मौके पर भारतीय जनता पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष अरुण सूद के साथ महामंत्री श्री रामवीर भट्टी, चंद्रशेखर, प्रदेश सचिव अमित राणा, गजेंद्र शर्मा, दीपक मल्होत्रा, तेजिंदर सिंह सारण, अनूप गुप्ता, भाजपा प्रवक्ता कैलाश जैन, नरेश अरोड़ा, गौरव गोयल जिलाध्यक्ष नरेश पांचाल , युवा मोर्चा अध्यक्ष विजय राणा, किसान मोर्चा अध्यक्ष दीदार सिंह , आदि सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे ।
Mirror 365 - NEWS THAT MATTERSDear Friends, Mirror365 launches new logo animation for its web identity. Please view, LIKE and share. Best Regards www.mirror365.com
Posted by Surinder Verma on Wednesday, June 17, 2020



















