Mirror 365 - NEWS THAT MATTERS

Dear Friends, Mirror365 launches new logo animation for its web identity. Please view, LIKE and share. Best Regards www.mirror365.com

Posted by Surinder Verma on Wednesday, June 17, 2020

चीन के राष्ट्रपति का पुतला फूंका तिवारी ने शहीदों की शहादत का मुंहतोड़ बदला लेने की मांग की भारत सरकार से  

0
329
चंडीगढ़,सुनीता शास्त्री। भारत-चीन सीमा पर गलवान में चीनी सेना द्वारा धोखे से भारतीय सैनिकों को शहीद कर दिए जाने से देश भर में चीन के खिलाफ आक्रोश का माहौल है। आज इसी सिलसिले में चण्डीगढ़ कांग्रेस के वरिष्ठ नेता शशिशंकर तिवारी ने अपने साथियों समेत चीन के राष्ट्रपति का पुतला फूंका व चीन मुर्दाबाद एवं भारतीय सेना जिंदाबाद के नारे लगाए। उन्होंने इस अवसर पर बोलते हुए कहाकि चीन का ये कृत्य असहनीय है इसलिए वे प्रधानमंत्री से मांग करते हैं जोकि भारत के 20 सैनिकों के बदले चीन के 2 हजार सैनिकों को मौत के घात उतरा जाये तभी बदला पूरा होगा व शहीदों की आत्मा को शांति प्राप्त होगी।इस प्रदर्शन में सरोज कुमार झा, उमेश कुमार यादव, संतोष कुमार, बबली, देवेंदर दुबे, बबली मिश्रा, काका, राजू, संजय यादव, अंजलि देवी  आदि भी शामिल हुए।