Mirror 365 - NEWS THAT MATTERS

Dear Friends, Mirror365 launches new logo animation for its web identity. Please view, LIKE and share. Best Regards www.mirror365.com

Posted by Surinder Verma on Wednesday, June 17, 2020

फेडरेशन ऑफ़ आल इंडिया व्यापार मंडल के तत्वाधान में दिनाक 4 जुलाई 2020 को एक वेबिनार आयोजित की गयी जिसका उद्देश्य चीनी सामान के बहिस्कार के उपरांत व्यापारियों के समक्ष आ रही चुनौतियों पर चर्चा करना था। वेबिनार में विभिन्न ट्रेड एसोसिएशन के प्रमुख पदाधिकारियो द्वारा अपने विचार रखे गए

0
329

फेडरेशन ऑफ़ आल इंडिया व्यापार मंडल के तत्वाधान में दिनाक 4 जुलाई 2020 को एक वेबिनार आयोजित की गयी जिसका उद्देश्य चीनी सामान के बहिस्कार के उपरांत व्यापारियों के समक्ष आ रही चुनौतियों पर चर्चा करना था। वेबिनार में विभिन्न ट्रेड एसोसिएशन के प्रमुख पदाधिकारियो द्वारा अपने विचार रखे गए

श्री जयेन्द्र तन्ना , राष्ट्रीय अध्यक्ष , फेडरेशन ऑफ़ आल इंडिया व्यापार मंडल, अहमदाबाद
श्री सी अच् कृष्णा , राष्ट्रीय अध्यक्ष , फेडरेशन ऑफ़ आल इंडिया डिस्ट्रीब्यूटर्स एसोसिएशन,हैदराबाद
श्री सुशील पोद्दार , अध्यक्ष , कॉन्फ़ेडरेशन ऑफ़ वेस्ट बंगाल ट्रेडर्स एसोसिएशन,कोलकात
श्री नरेश अधलखा , वरिष्ठ उपाध्यक्ष , कॉन्फ़ेडरेशन ऑफ़ सदर बाजार ट्रेडर्स एसोसिएशन ,दिल्ली
श्री कवलजीत सिंह , राष्ट्रीय अध्यक्ष ,आल इंडिया ऑटोमोबाइल पार्ट्स डीलर्स एसोसिएशन ,दिल्ली
श्री परवीन आनंद , अध्यक्ष , कॉन्फ़ेडरेशन ऑफ़ सदर बाजार ट्रेडर्स एसोसिएशन ,एवं अध्यक्ष होलसेल होसरी एसोसिएशन, दिल्ली
श्री हुक्मी चंद शाह , अध्यक्ष,फेडरेशन ऑफ़ तमिल नाडु ट्रेडर्स एसोसिएशन ऑफ़ पाइप, इलेक्ट्रिकल्स एवं इलेक्ट्रॉनिक्स , चेन्नई
श्री राधे शयाम शर्मा , वरिष्ठ राष्ट्रीय उपाध्यक्ष, फेडरेशन ऑफ़ आल इंडिया व्यापार मंडल, दिल्ली
श्री सुभाष गर्ग , अध्यक्ष , टॉयज एसोसिएशन , गुरुग्राम
श्री देवेंद्र अग्रवाल , अध्यक्ष , FMCG डिस्ट्रीब्यूटर्स एंड ट्रेडर्स एसोसिएशन ,दिल्ली
श्री अमित कपूर ,अध्यक्ष ,पंजाब व्यापार मंडल , भटिंडा ,पंजाब
श्री प्रेम मिश्रा ,अध्यक्ष , प्रभारी पूर्वांचल ,फेडरशन ऑफ़ आल इंडिया व्यापार मंडल ,उत्तर प्रदेश , वाराणसी
श्री संजय बंसल ,प्रदेश अध्यक्ष जम्मू कश्मीर ,फेडरशन ऑफ़ आल इंडिया व्यापार मंडल ,जम्मू
श्री विजयसिंह डबल , प्रदेश अध्यक्ष महाराष्ट्र , फेडरशन ऑफ़ आल इंडिया व्यापार मंडल, पुणे
श्री संतोष सर्राफ , प्रदेश प्रभारी , मध्य प्रदेश ,फेडरेशन ऑफ़ आल इंडिया व्यापार मंडल ,खंडवा

वेबिनार का संचालन श्री वी के बंसल , राष्ट्रीय महामंत्री , फेडरेशन ऑफ़ आल इंडिया व्यापार मंडल द्वारा किया गया। वेबिनार को फेसबुक लाइव द्वारा 6000 से भी ज्यादा व्यापारियों द्वारा देखा गया।

वेबिनार में एक मत से यह प्रस्ताव पारित हुआ कि भारत सरकार को एक ज्ञापन बेजा जाय जिसमे चीन सामान के बहिस्कार के उपरांत व्यापार एवं अर्थव्यवस्था की सुचारु रूप से चलने हेतु कुछ सुझाव भेजे जाय , जिसमे मुख्तयः

सरकार द्वारा चीन आयात के आंकड़े निकले जाय और जो वस्तुए चीन से बहुतायत मात्रा में आयात हो रही है , उनके विकल्प तलाशे जाय।
चीन के सामान के अन्य देश देशो से विकल्प तलाश कर सरकार उन देशों से आयात की सम्भावना पर कार्य करे
व्यापारियों के पास जो भी मौजूदा स्टॉक है , या सामान पोर्ट पर है , या किसिस सामान का आर्डर अग्रिम सहित पहले से ही दिया जा चूका है और सामान की डिलीवरी अभी बाकि है ,सरकार इस प्रकार के सामान की बिक्री की व्यवस्था करे , व्यापारियों को सुरक्षा प्रदान करे एवं उक्त सामान को भेजने में किसी भी प्रकार का व्यवधान न होने दे
सरकार चीन आयत के स्थान पर अन्य देशो से आयात करने पर कुछ वित्तीय सहायता एवं प्रोत्साहन दे जिससे भारत की चीन के सामान पर निर्भरता कम हो।
सरकार को अपने स्तर से चीनी सामान का आयात पर पूर्ण से दीर्धकालीन प्रतिबन्ध लगाए जिससे भविष्य में कभी भी चीनी सामान का आयात न होने पाय।

लगभग दो घंटे से भी ज्यादा समय चली वेबिनार में संकल्प लिया गया कि चीन को व्यापारिक युद्ध में हारने के लिए राष्ट्र का व्यापारी वर्ग तत्पर है।