Mirror 365 - NEWS THAT MATTERS

Dear Friends, Mirror365 launches new logo animation for its web identity. Please view, LIKE and share. Best Regards www.mirror365.com

Posted by Surinder Verma on Wednesday, June 17, 2020

निशुल्क आई चेक अप एवं सर्जरी कैंप गुरु का लंगर आई हॉस्पिटल और डॉक्टर प्रगति ग्रोवर मेमोरिअल चैरिटेबल ट्रस्ट के सहयोग से आयोजित किया 380 ने करवाई आँखों की जांच,210 बांटे गए फ्री चश्मे

0
558

चंडीगढ़्र,सुनीता शास्त्री।चंडीगुरु का लंगर आई हॉस्पिटल और डॉक्टर प्रगति ग्रोवर मेमोरिअल चैरिटेबल ट्रस्ट के आपसी सहयोग से सेक्टर 40 के श्री शिव शक्ति मंदिर में निशुल्क आई चेकअप एवं सर्जरी कैंप का आयोजन किया गया।कैंप का आयोजन गुरु का लंगर आई हॉस्पिटल के संयोजक एच एस सभरवाल और जनरल सेक्रेटरी रविंदर सिंह उर्फ बिल्ला और डॉक्टर प्रगति ग्रोवर मेमोरियल चैरिटेबल ट्रस्ट के संजीव ग्रोवर की अध्यक्षता में आयोजित किया गया था। इस अवसर पर नगर निगम चंडीगढ़ क ी मेयर राजबाला मलिक मुख्य अतिथि के तौर पर उपस्थित थी जबकि इस अवसर पर चंडीगढ़ व्यापार मंडल से चेयरमैन चिरंजीव सिंह सहित ब्यापार मंडल के संजीव चड्डा और सेक्टर 40 सी मार्किट के प्रधान प्रितपाल सिंह सोडी और भाजपा के मंडल अध्यक्ष पंकज आजाद भी उपस्थित थे। शिविर में राष्ट्रीय सिख संगत चंडीगढ़ यूनिट ने भी प्रोत्साहित करने के लिए भाग लिया। राष्ट्रीय सिख संगत चंडीगढ़ के जनरल सेक्टरी कुलमीत सिंह सोढ़ी ने कैंप की प्रशंसा की। जांच शिविर के दौरान फ्री चेकअप सहित निशुल्क मेडिसिन और ऐनक भी वितरित की गयी। एच एस सभरवाल और संजीव ग्रोवर ने बताया कि आज आयोजित इस निशुल्क फ्री आई चेकअप एवं सर्जरी कैंप के दौरान 380 से अधिक लोगों ने इस कैंप से लाभ उठाते हुए अपनी आँखों कि जांच करवाई, यहाँ सभी को निशुल्क आई ड्रॉप्स और मेडिसिन वितरित की गयी, वहीँ 210 लोगों को निशुल्क आँखों के चश्मे बांटे गए। वहीँ जांच शिविर के दौरान लगभग 12 केस मोतियाबिंद के डिटेक्ट हुए, जिनकी एक दो दिन में सेक्टर 18 स्थित गुरु का लंगर आई हॉस्पिटल में निशुल्क सर्जरी की जाएगी।मेयर राजबाला मलिक ने गुरु का लंगर आई हॉस्पिटल और डॉक्टर प्रगति ग्रोवर मेमोरिअल चैरिटेबल ट्रस्ट द्वारा जन सेवा में किए जा रहे प्रयासों की प्रशंसा की।वही डॉक्टर प्रगति ग्रोवर मेमोरियल चैरिटेबल ट्रस्ट से संजीव ग्रोवर ने बताया कि उनकी ट्रस्ट द्वारा समय समय पर समाज सेवा की दिशा में कार्यक्रम करवाए जाते रहे है। संयोग से आज उनके समाजसेवी पिता जी प्रेम ग्रोवर का जन्मदिन भी है, उस नजरिये से यह शिविर उनकी ट्रस्ट के लिए विशेष मायने भी रखता है।