Mirror 365 - NEWS THAT MATTERS

Dear Friends, Mirror365 launches new logo animation for its web identity. Please view, LIKE and share. Best Regards www.mirror365.com

Posted by Surinder Verma on Wednesday, June 17, 2020

देव समाज कॉलेज फॉर विमेन ने जारी किया नया प्रॉस्पेक्टस

0
8

चंडीगढ़, 10 जून: सेक्टर-45बी स्थित देव समाज कॉलेज फॉर विमेन ने शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए अपना नया प्रॉस्पेक्टस जारी कर दिया है। कॉलेज ने विभिन्न अंडर ग्रेजुएट (यूजी), पोस्टग्रेजुएट (पीजी) और वोकेशनल पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं।

कॉलेज का प्रॉस्पेक्टस चेयरपर्सन प्रो. (डॉ.) अग्नीज़ ढिल्लों, सेक्रेटरी मानविंदर सिंह मांगट और प्रिंसीपल प्रो. (डॉ.) नीरू मलिक द्वारा जारी किया गया। इस अवसर पर कॉलेज की एडवाइजर डॉ. जसपाल कौर, प्रॉस्पेक्टस प्रभारी डॉ. मनु ठाकुर और सुश्री रुचि अरोड़ा भी मौजूद रहे। साथ ही कॉलेज हॉस्टल का प्रॉस्पेक्टस भी जारी किया गया।

प्रॉस्पेक्टस में बीए, बीबीए, बी.कॉम, बीसीए, एम.कॉम, एमए (अर्थशास्त्र) तथा एक वर्षीय डिप्लोमा इन ब्यूटी एंड वेलनेस जैसे पाठ्यक्रमों की विस्तृत जानकारी दी गई है। इसके अलावा पात्रता, फीस, प्रवेश प्रक्रिया और महत्वपूर्ण प्रवेश तिथियों की जानकारी भी शामिल है।

पंजाब विश्वविद्यालय से संबद्ध और नैक द्वारा ‘ए’ ग्रेड प्राप्त इस कॉलेज में आधुनिक सुविधाएं, अनुभवी अध्यापक, सह-पाठयक्रम गतिविधियां, छात्रावास की सुविधा तथा मेधावी विद्यार्थियों के लिए छात्रवृत्ति उपलब्ध है।

अधिक जानकारी के लिए इच्छुक विद्यार्थी कॉलेज परिसर में संपर्क कर सकते हैं या कॉलेज की वेबसाइट www.dscw45.ac.in पर जा सकते हैं। हेल्पलाइन नंबर: 84270-12639 और 62842-01294