Mirror 365 - NEWS THAT MATTERS

Dear Friends, Mirror365 launches new logo animation for its web identity. Please view, LIKE and share. Best Regards www.mirror365.com

Posted by Surinder Verma on Wednesday, June 17, 2020

जींद और रामगढ़ में वोटिंग जारी, 31 को आएंगे नतीजे

0
456

जींद/अलवर. हरियाणा के जींद और राजस्थान के रामगढ़ में विधानसभा उपचुनाव के लिए आज मतदान है। जींद में सुबह सात बजे और रामगढ़ में 8 बजे से वोटिंगशुरू हो गई।दोनों सीटों पर शाम 5 बजे तक वोट डाले जाएंगे। कांग्रेस ने जींद सीट पर राष्‍ट्रीय प्रवक्‍ता रणदीप सिंह सुरजेवाला को टिकट दिया है। हालांकि, सुरजेवालाकैथल से विधायक हैं।भाजपा ने दिवंगत विधायक डॉ. हरिचंद मिड्‌ढा के बेटे कृष्ण मिड्‌ढा और जननायक जनता पार्टी ने दिग्विजय चौटाला को उम्मीदवार बनायाहै। 31 जनवरी को नतीजे आएंगे।

जींद

जींद की सीट इनेलो के पास थी। इनेलो के विधायक हरिचंद के निधन से खाली हुई। भाजपा एक बार फिर मोदी और शाह के करिश्‍माई नेतृत्‍व के बलबूते यहां जीत हासिल करना चाहती है। दूसरी तरफ मध्‍य प्रदेश, छत्‍तीसगढ़ और राजस्‍थान के बाद कांग्रेस अपने विजयरथ को जारी रखना चाहती है।

राजस्थान: 199 सीटों पर हुआ था चुनाव

रामगढ़ में विधानसभा चुनावों में मतदान से पहले बसपा प्रत्याशी लक्ष्मण चौधरी का निधन हो गया था। इसके बाद चुनाव आयोग ने यहां चुनाव स्थगित कर दिया था। तब प्रदेश की 200 में से 199 विधानसभा सीटों पर ही मतदान हुआ था।

1972 में विजयी हुआ था जाट उम्मीदवार

जींद में करीब 48 हजार जाट वोटर हैं। ब्राह्मण, पंजाबी और बनिया की बात करें तो हर समुदाय के लोगों की संख्‍या 14 से 15 हजार के बीच है। पिछली बार 1972 में कोई जाट उम्‍मीदवार विजयी हुआ था। उस समय कांग्रेस के चौधरी दल सिंह विधायक बने थे। इसके बाद जितने भी विधायक बने, उनमें से अधिकतर बनिया और पंजाबी समुदाय के हैं।

जींद में कुल 174 बूथों पर मतदान कराने के लिए 2 हजार के लगभग चुनावी स्टाफ तैनात किया गया। वहीं हरियाणा पुलिस के 3 हजार जवान, 500 होमगार्ड्स के अलावा सीआरपीएफ और आरएएफ की 1-1 कंपनी भी बुलवाई गई है। पूरे इलाके में 51 नाके लगाए गए हैं।

 रामगढ़

वहीं, राजस्थान में अलवर केरामगढ़ में 20 प्रत्याशी भाग्य आजमा रहे हैं। इनमें मुख्य मुकाबला कांग्रेस की सफिया जुबेर खां, भाजपा के सुखवंत सिंह, और बसपा के जगत सिंह के बीच माना जा रहा है। यहां चुनाव प्रचार शनिवार को थम गया था। प्रचार के अंतिम दिन मुख्यमंत्री अशोक गहलोत व उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट ने सभा की। उधर, भाजपा ने भी चुनाव प्रचार में पूरा जोर लगा दिया।

रामगढ़ सीट के चुनाव में 2 लाख 35 हजार 598 मतदाता वोटर हैं। इनमें एक लाख 24 हजार 613 पुरुष मतदाता तथा एक लाख 10 हजार 497 महिला मतदाता हैं। सर्विस वोटर 488 हैं। क्षेत्र में 278 मतदान केंद्रों पर 1280 मतदानकर्मी चुनाव करवाएंगे। अर्द्ध सैनिक बल के तीन हजार से ज्यादा जवान तैनात किए गए हैं।

Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today

polling for the assemble by election on jind seat
जींद में सुबह 7 बजे से वोटिंग शुरू हो गई।
मतदान के लिए जींद पहुंचा चुनावी अमला।
पोलिंग बूथों की तरफ रवाना होने से पहले का नजारा।
सुरक्षा के लिए तैनात पुलिस बल।