चंडीगढ़ सुनीता शास्त्री। कॉलोनी नं. 4 को तोने पर कानूनी व्यवस्था बनाये रखने के विषय पर डीएसपी ने जिम्मेदार व्यक्तियों को चण्डीगढ़ पुलिस के डीएसपी दिलशेर सिंह चंदेल ने अपने ऑफिस सेक्टर 26 बुलाया गया व कॉलोनी न 4 के तोड़ने पर कानूनी व्यवस्था बनाये रखने के विषय पर चर्चा की जिसमें चंदेल ने कहा कि प्रशासनिक आदेश अनुसार कॉलोनी न 4 को हटाना है और इस मौके पर कानूनी व्यवस्था को बनाएं रखने के लिए आपलोंगो का सहयोग जरूरी है।इस बात पर नगर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता शशिशंकर तिवारी ने कहा कि अभी काफी लोग पेंडिंग में हैं जिनका मामला हाउसिंग बोर्ड में विचाराधीन है और काफी लोगों को 30 साल हो गए लेकिन उनका सर्वे नहींहुआ है। उन्होंने बताया कि काफी तादाद में लोग तकरीबन 3000 से ज्यादा लोग झुग्गियों में रह कर गुजर बसर कर रहे हैंउनको बिना मकान दिए न तोड़े जाए जिस बात पर चंदेल ने कहा कि उह सब बात आप प्रशासन को बताएं क्योंकि हमारा काम तो कानून व्यवस्था बनाए रखना है। उन्होंने कहा कि आप लोग उस मे सहयोग करें व कानूनी व्यवस्था में कोई गड़बड़ी होगी तो उसके खिलाफ कारवाई की जाएगी। तिवारी ने कहा कि वे एडवाइजर से मिलकर कॉलोनी की बात रखेंगे और फिर भी अगर प्रशासन ने कार्रवाई की तो चंडीगढ़ कांग्रेस गरीबो का साथ देने के लिए बाध्य होगी । इस अवसर पर मुमताज अहमद, मुकेश राय, राजिंदर, गुरुदेव, सन्तराम, शीला नाथ आदि भी मौजूद थे।
Mirror 365 - NEWS THAT MATTERSDear Friends, Mirror365 launches new logo animation for its web identity. Please view, LIKE and share. Best Regards www.mirror365.com
Posted by Surinder Verma on Wednesday, June 17, 2020



















