Mirror 365 - NEWS THAT MATTERS

Dear Friends, Mirror365 launches new logo animation for its web identity. Please view, LIKE and share. Best Regards www.mirror365.com

Posted by Surinder Verma on Wednesday, June 17, 2020

कैप्टन ने कहा- अगले 2 साल में 1 लाख सरकारी नौकरियां देंगे, घरेलू बिजली दरें तर्कसंगत की जाएंगी

0
284

  • बरगाड़ी के आरोपियों को गिरफ्तार करने की वचनबद्धता दोहराई
  • सीएम ने माफिया राज को खत्म करने का वायदे भी दोहराया

दैनिक भास्कर

Mar 17, 2020, 08:50 AM IST

चंडीगढ़. पंजाब सरकार अगले दो सालों तक प्रदेश के बेरोजगार युवाओं को एक लाख सरकारी नौकरियां देगी। यह नौकरियां 17 सरकारी विभागों, में होंगी। बिजली उपभोक्ताओं पर बोझ कम करने की कोशिश करेंगे। सीएम कैप्टन अमरिंदर सिंह ने सरकार के 3 साल पूरे होने पर आयोजित कार्यक्रम के दौरान यह घोषणाएं कीं। सीएम ने माफिया राज को खत्म करने का वायदे भी दोहराया। उपभोक्ताओं को सस्ती बिजली देने की बात कही। लेकिन कोई समय नहीं नहीं बताई। कैप्टन ने कहा- बरगाड़ी के आरोपियों को सजा भी दिलाएंगे।

बिजली- व्हाइट पेपर जल्द करेंगे पेश

घरेलू खपतकारों के लिए किफ़ायती बिजली के मुद्दे पर कैप्टन ने कहा कि हालांकि अंतिम विवरण रेगुलेटरी अथॉरिटी की मंज़ूरी के बाद ही सांझे किए जाएंगे लेकिन उनकी सरकार ने बिजली के रेटों को इस तरीके से तर्कसंगत करन का फ़ैसला किया है जिससे आम आदमी का बोझ कम होगा और बिजली और किफ़ायती बन जाएगी। उन्होंने कहा कि राज्य के बिजली क्षेत्र में व्हाइट पेपर जल्दी ही पेश किया जाएगा। सीएम ने दावा किया है कि उनकी सरकार हर हाल में बिजली सस्ती मुहैया करवाने के लिए जो वायदे किए है, उसको हरहाल में पूरा किया जाएगा।
 

रोजगार- 2022 तक 20 लाख युवाओं को
बेरोजगारी को सबसे बड़ी चिंता बताते हुए उन्होंने एलान किया कि अगले दो सालों में एक लाख सरकारी पद भरे जाएंगे, जिनका चयन का काम पारदर्शिता और मेरिट के आधार पर होगा। उन्होंने कहा कि 2022 तक कुल 20 लाख नौजवानों को रोजगार देने का लक्ष्य पूरा किया जाएगा। इनमें कंपनियों में प्लेसमेंट के साथ-साथ राज्य सरकार के विभिन्न सरकारी विभाग भी शामिल है।