नारी शक्ति वंदन अधिनियम, 2023 सर्वसम्मति से संसद में पारित होकर कानून बन चुका है। जिसे आज से अभी से लागू किया जा सकता है अगर सरकार की नियत सही हो ।
कांग्रेस पार्टी ने सदैव महिलाओं को सम्मान दिया है। आज 33% महिलाएं पंचायती राज एवं नगरपालिका में जनप्रतिनिधि हैं, जो स्वर्गीय प्रधानमंत्री राजीव गांधी जी की देन है।
महिला कांग्रेस पोस्ट कार्ड अभियान के माध्यम से देश के कोने कोने से प्रधानमंत्री को पोस्ट कार्ड भेजकर निम्नलिखत मांगे कर रही है ।
महिला कांग्रेस की प्रमुख मांगें:
1. नारी शक्ति वंदन अधिनियम को शीघ्र लागू किया जाए।
2. ओबीसी, एसटी और एससी वर्ग की महिलाओं को आरक्षण दिया जाए।
विशेष मांग:
वर्तमान 543 लोकसभा सीटों में महिलाओं के लिए आरक्षण सुनिश्चित किया जाए ताकि अधिक से अधिक महिलाएं संसद पहुँच सकें।
उम्मीद है प्रधानमंत्री आधी आबादी देश की महिलाओं की आवाज़ को सुनेगे और उन्हें सशक्त करने का काम करेंगे।
उपस्थित






















