Mirror 365 - NEWS THAT MATTERS

Dear Friends, Mirror365 launches new logo animation for its web identity. Please view, LIKE and share. Best Regards www.mirror365.com

Posted by Surinder Verma on Wednesday, June 17, 2020

स्टार फेस ऑफ चंड़ीगढ़ सीजन 2-हर महिला अपने आप में एक रोल मॉडल है

0
326

चंड़ीगढ़,सुनीता शास्त्री।स्टार फेस ऑफ चंड़ीगढ़ सीजन 2 के ऑडिशन्स सी बिट्स संस्थान सेक्टर 34 ए में आयोजित हुए । बच्चों, युवाओं, युवतियों व महिलाओं के लिए पहले सफल सीजन के बाद यह एक ऐसा प्लेटफॉर्म है जिसके चलते प्रतिभागियों को थिअटर में भाग लेने का मौका मिल पायेगा।आयोजक हर्ष यादव ने जानकारी दी कि लगभग 80 प्रतिभागियों ने ऑडिशन्स में भाग लिया । सी बिट्स के डायरेक्टर नवनीत शर्मा गेस्ट ऑफ ऑनर रहे , ब्यूटी पेजेंट्स को लेकर एक घिसी-पीटी धारणा लोगों के मन में बसी हुई है। यह कि इसमें सबकुछ ब्यूटी’ पर ही आधारित होता है, जबकि इसमें दिमाग का कोई लेना देना नहीं होता। दरअसल, यह बात सही नहीं है, बल्कि सच्चाई कहीं परे है। पेजेंट की ज्यूरी मेंबर शेल्ली तनेजा ने कहा की पेजेंट के सहयोगी पार्टिसिपेंट्स को जब देखती हूं तो यही पाती हूं कि हर एक महिला अपने आप में एक रोल मॉडल है। क्योंकि यहां तक पहुंचना और खुद को एक मंच पर रिप्रेजेंट करना बताता है कि वह अपने हक और सपनों की उड़ान को भरना जानती हैं।नवनीत शर्मा ने इस मौके पर ऑडिशंस के लिए आये प्रतिभागियों को अपनी पसंद का करियर चुनने की सलाह दी , उन्होंने कहा की प्रोफेशन कोई भी हो सफलता के लिए मेहनत , लक्ष्य भेदन , इच्छा शक्ति व् कम्युनिकेशन स्किल्स ही आपको सफल बनाते हैं और सी बिट्स संस्थान में इन्ही क्षमताओं को उभारने पर ध्यान दिया जाता है ।