Mirror 365 - NEWS THAT MATTERS

Dear Friends, Mirror365 launches new logo animation for its web identity. Please view, LIKE and share. Best Regards www.mirror365.com

Posted by Surinder Verma on Wednesday, June 17, 2020

ब्लॉगर्स एलाएंस की दिलचस्प यात्रा शुरू

0
307

कहानियां साझा करने वाले लोगों के जीवन में दिलचस्प घटनाएं होती रहती हैं। ब्लॉगरों को नेटवर्क प्रदान करने, प्रशिक्षित करने, उनके जुनून को व्यवसाय में बदलने और कहानियां सुनाने के लिए एक मंच प्रदान करने के मकसद से हाल ही में नई दिल्ली में ब्लॉगर्स एलायंस की एक दिलचस्प यात्रा शुरू हुई। ब्लॉगर्स एलायंस का इरादा अपने सदस्यों को सबसे अच्छे लोगों और प्रथाओं से परिचित कराना और उन्हें सफलता की राह पर ले जाना है।बिजनेस वर्ल्ड ग्रुप के चेयरमैन डॉ. अनुराग बत्रा ने ब्लॉगर्स एलायंस फाउंडिंग टीम को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि ब्लॉगर्स नये किस्म के लीडर हैं। वे नीति निर्माताओं को प्रभावित करके नीतियों में परिवर्तन करा रहे हैं। वे मीडिया के लिए एजेंडा सेट कर रहे हैं, क्योंकि कभी-कभी वे प्रामाणिक और गहरे अर्थ वाला एजेंडा सेट कर देते हैं। कभी-कभी वे ऐसी बातें करते हैं, जिनका मीडिया में कहीं अता पता नहीं होता है। मैं उन सभी ब्लॉगर्स को बधाई देता हूं जो यहां उपस्थित हैं। ब्लॉगर्स एलायंस ब्लॉगरों की एक गैरलाभकारी एसोसिएशन है। देवेंद्र जायसवाल, सचिव, ब्लॉगर्स एलायंस ने कहा, ब्लॉगर्स एलायंस के दो प्रमुख उद्देश्य हैं: ब्लॉग लिखकर धन कमाने में ब्लॉगर्स की सहायता करना और उन्हें डिजिटल स्टोरीटैलिंग, पर्सनल ब्रांडिंग और इनफ्लुएंसर मार्केटिंग जैसी स्किल्स में ब्लॉगर्स को प्रशिक्षित करना तथा अपने देश, समुदाय और दुनिया से संबंधित सामाजिक मुद्दे उठाने के लिए ब्लॉगर्स को प्रोत्साहित करना। डॉ. अमित नागपाल ने ब्लॉगर्स एलायंस बनने के पीछे की कहानी साझा करते हुए बताया, ‘ऐप्पल के सह-संस्थापक स्टीव वोज्नियाक ने फरवरी 2018 में अपनी भारत यात्रा के दौरान एक चालू सा बयान दिया कि ‘भारतीय लोगों में रचनात्मकता की कमी है । हम ब्लॉगर्स एलायंस के जरिये यह साबित करने के लिए समर्पित हैं कि भारतीयों में रचनात्मकता का अथाह भंडार छिपा है और वे दुनिया में किसी से कम नही हैं। एलायंस गठित करने के लिए डॉ. अमित ने समान विचारों वाले लोगों की खोज शुरू की और देवेंद्र जायसवाल के साथ मिलकर ब्लॉगर्स एलायंस की स्थापना की, जो किड्स चौपाल के सह-संस्थापक हैं। श्री नरविजय यादव, अध्यक्ष, ब्लॉगर्स एलायंस – चंडीगढ़ चैप्टर भी कार्यक्रम में उपस्थित रहे।