Mirror 365 - NEWS THAT MATTERS

Dear Friends, Mirror365 launches new logo animation for its web identity. Please view, LIKE and share. Best Regards www.mirror365.com

Posted by Surinder Verma on Wednesday, June 17, 2020

लिबास-में राखियां,आकर्षक इयर रिग, कढ़ाईवाली कुर्ती,हस्तशिल्प, जोधपुरी डेकोरेट उत्पाद लोगों की पसंद बने

0
615

चंडीगढ़, सुनीता शास्त्री। लिबास-मेंआकर्षक इयर रिग, कढ़ाईवाली कुर्ती ,जोधपुरी डेकोरेटेड ,हस्तशिल्प उत्पाद लोगों की पसंद बने हुए हैं।पारंपरिक हाथ की कारीगरी से तैयार लाइफस्टाइल उत्पाद, एक्सेसरीज, घरेलू साज-सज्जा की चीजों और असली कारीगरों द्वारा तैयार हस्तशिल्पों की अनूठी तीन-दिवसीय प्रदर्शनी लिवास हिमाचल भवन, सेक्टर 28, चंडीगढ़ में शुरू हो गयी। प्रदर्शनी के आयोजक एवं रॉयल डे ईवेंट्स के संचालक- योगेश चौधरी एवं पूजा चौधरी ने बतया कि इस शोकेस में रक्षा बंधन खस है इसलिए सुंदर राखियों और उपहारों के अनेक विकल्प मौजूद कराये गये हैं। प्रदर्शनी 12 अगस्त (सोमवार) तक चलेगी। इसमें देश भर से आये 60 से अधिक स्टाल लगे हैं। पूजा योगेश चौधरी, निदेशक, रॉयल डे ईवेंट्स ने कहा, हमने भाई-बहनों के प्रेम के प्रतीक त्योहार रक्षा बंधन को ध्यान में रखते हुए इस प्रदर्शनी का आयोजन किया है, यहां देश भर से आए पारंपरिक पहनावे, हस्तशिल्प, परिधान, एक्सेसरीज, जूतियों आदि के नवीनतम और सबसे ट्रेंडी संग्रह मौजूद हैं। सब कुछ एक ही छत के नीचे उपलब्ध कराया गया है। प्रदर्शनी लुम्बाज आकर्षि त कर रहा है । जहां तक डिज़ाइनर वियर लहंगों ,रितु लांबा के स्टाल – माहिरा क्रिएशन पर अनेक तरह की पोशाकें और प्रिंटेड सूट मौजूद हैं। मोहाली स्थित लेबल – आइजाह बुटीक पर शादियों के लिए कपड़े और लहंगे प्रदर्शित किये गये हैं। शुद्ध कॉटन, चंदेरी और लिनेन के सूट और ड्रेस मैटीरियल भी यहां उपलब्ध है। डिजाइनर लेबल शुद्धी के तहत महिलाओं के परिधानों का लुभावना संग्रह देखा जा सकता है।अंतरराष्ट्रीय यूनिकॉर्न शॉप दुबई पर बैगों और सूटकेस की एक उम्दा रेंज रेंज पेश की जा रही है। जोधपुर से आये जैनम आर्ट्स के स्टाल पर घरेलू सजावट की शानदार चीजें हैं और हस्तशिल्प की बारीक कारीगरी भी सबका ध्यान खींच रही है।पटियाला के फुटवियर होराज एक्सपोर्ट्स पर, महिलाओं के लिए पारंपरिक पंजाबी जूतियों के रंगीन संग्रह प्रदर्शित किए जा रहे हैं।रॉयल डे ईवेंट्स के निदेशक, योगेश चौधरी ने कहा, हमने एक ऐसी प्रदर्शनी पेश करने की कोशिश की है, जो किसी की शादी और जीवन शैली की सभी जरूरतों के लिए वन-स्टॉप-शॉप साबित हो। फैशनेबल वस्त्रों के अलावा यहां गहनों की भी एक अच्छी रेंज है। फैशन डिजाइनर दिल्ली, आगरा, लखनऊ, जयपुर आदि स्थानों से अपने संग्रह के साथ मौजूद हैं । लखनऊ के सआल पर चंदेरी ूकुर्ती पर लखवनी प्रसिद्ध चिकनकारी देखते बनती है।