Mirror 365 - NEWS THAT MATTERS

Dear Friends, Mirror365 launches new logo animation for its web identity. Please view, LIKE and share. Best Regards www.mirror365.com

Posted by Surinder Verma on Wednesday, June 17, 2020

भारत को अमेरिका से मिला नाटो देशों के समान दर्जा, रक्षा संबंधों में फायदा होगा

0
144

  • भारत अब अमेरिका से एडवांस तकनीक से लैस हथियार खरीद सकेगा
  • 2016 में अमेरिका ने भारत को रक्षा मामलों में बड़ा साझेदार माना था
  • 2018 में ट्रम्प प्रशासन ने भारत को स्ट्रेटेजिक ट्रेड ऑथराइजेशन देश का दर्जा दिया

Dainik Bhaskar

Jul 02, 2019, 07:41 PM IST

वॉशिंगटन. अमेरिकी संसद ने मंगलवार को एक प्रस्ताव पास किया। इसके मुताबिक भारत को भी नाटो देशों जैसा दर्जा मिलेगा। इससे दोनों देशों के बीच रक्षा संबंधों को और बढ़ावा मिलेगा। अब तक साउथ कोरिया, ऑस्ट्रेलिया और जापान को यह दर्जा प्राप्त था।

भारत-अमेरिका हिंदा महासागर में रक्षा सहयोग बढ़ाएंगे

  1. पिछले सप्ताह अमेरिकी संसद के द्वारा नेशनल डिफेंस ऑथराइजेशन एक्ट (एनडीएए) वित्तीय वर्ष 2020 पास किया गया। इसके अंतर्गत भारत-अमेरिका हिंद महासागर में रक्षा सहयोग बढ़ाएंगे। इसके अंतर्गत समुद्री सुरक्षा, समुद्री डकैती, आतंकवाद का मुकाबला, मानवीय सहयोग जैसी चीजें आएंगी।

  2. 2016 में अमेरिका ने भारत को रक्षा मामलों में बड़ा साझेदार माना। इस दर्जे के बाद भारत अमेरिका से और भी ज्यादा एडवांस तकनीक से लैस हथियार खरीद सकेगा।

  3. जुलाई 2018 में डोनाल्ड ट्रम्प प्रशासन ने भारत को स्ट्रेटेजिक ट्रेड ऑथराइजेशन देश का दर्जा दिया था। साउथ एशियाई देशों में भारत एकमात्र देश जिसके पास यह दर्जा है। इस कदम से उच्च तकनीक वाले उत्पादों के आयात में आसानी आ पाएगी।

  4. हिंदू अमेरिकी फाउंडेशन ने विधेयक पारित होने के बाद इसके लिए किए गए प्रयासों को लेकर संसद की प्रशंसा की। हिंदू अमेरिकी फाउंडेशन के एमडी समीर कालरा ने कहा- भारत को गैर-नाटो देश के दर्जे से ऊपर लाना महत्वपूर्ण है। यह भारत और अमेरिका के बीच अभूतपूर्व संबंधों की शुरुआत है।

‘);$(‘#showallcoment_’+storyid).show();(function(){var dbc=document.createElement(‘script’);dbc.type=’text/javascript’;dbc.async=false;dbc.src=’https://i10.dainikbhaskar.com/DBComment/bhaskar/com-changes/feedback_bhaskar.js?vm15′;var s=document.getElementsByTagName(‘script’)[0];s.parentNode.insertBefore(dbc,s);dbc.onload=function(){setTimeout(function(){callSticky(‘.col-8′,’.col-4′);},2000);}})();}else{$(‘#showallcoment_’+storyid).toggle();callSticky(‘.col-8′,’.col-4′);}}