चंडीगढ़ सहित छह शहरों में हुए थे अंडर-13 व अंडर-16 फुटबॉल ऑन-ग्राउंड ट्रायल
चंडीगढ़ सुनीता शास्त्री। मैनचेस्टर यूनाइटेड फुटबॉल क्लब के ग्लोबल टायर पार्टनर अपोलो टायर्स ने युवा फुटबॉल प्रतिभाओं को एक मंच प्रदान करने के लिए ‘यूनाइटेड वी प्ले मास्टरक्लास’ कार्यक्रम शुरू किया है। यह कार्यक्रम डिजिटल रूप से संचालित किया जाएगा और इसका नेतृत्व मैनचेस्टर यूनाइटेड सॉकर स्कूल (एमयूएसएस) के कोच करेंगे। पहली मास्टरक्लास आज डिजिटली आयोजित की गयी। 16 साल से कम उम्र के फुटबॉलरों के लिए इस डिजिटल कार्यक्रम में एक इंटरेक्टिव प्रशिक्षण सत्र और प्रत्येक खिलाड़ी के लिए एक सूचनात्मक सत्र शामिल है। इंटरेक्टिव प्रशिक्षण सत्र, जो हर चार सत्रों में 60 खिलाडिय़ों के लिए है, उनके शारीरिक व तकनीकी विकास को परखेगा। चार में से दो सत्र इसी सप्ताह निर्धारित हैं, जिनमें एक आज हुआ और दूसरा 9 दिसंबर को होगा, जबकि शेष दो सत्र जनवरी में आयोजित होंगे। सूचनात्मक सत्र में माता-पिता सहित 300 प्रतिभागी होंगे। दो सत्रों में – एक 11 दिसंबर को और दूसरा जनवरी में होगा, जिनमें पोषण, मनोवैज्ञानिक और सामरिक विकास पर ध्यान दिया जाएगा।इसके अलावा, जमीनी स्तर पर फुटबॉल पर चर्चा करने के लिए भारत, सार्क और मध्य पूर्व के युवा खिलाडिय़ों के लिए मैनचेस्टर यूनाइटेड अंडर-18 टीम के खिलाडिय़ों के साथ एक वेबिनार आयोजित किया जाएगा। डिजिटल मास्टरक्लास कार्यक्रम एक वर्चुअल फैन पार्टी के माध्यम से शुरू किया गया था, जहां मैनचेस्टर यूनाइटेड के दिग्गज डेनिस इरविन ने लगभग 200 युवा फुटबॉलरों और उनके माता-पिता के साथ बात की।राजेश दहिया, उपाध्यक्ष, मार्केटिंग, बिक्री और सेवा (भारत, दक्षेस एवं ओशिनिया), अपोलो टायर्स, ने कहा, ‘वर्षों से, हम भारत में जमीनी स्तर पर फुटबॉल के विकास की दिशा में काम कर रहे हैं, और यूनाइटेड वी प्ले इसी दिशा में एक अगला कदम है। जैसे-जैसे माहौल सामान्य हो रहा है – डिजिटल ईवेंट्स प्राथमिकता पा रही हैं, इसीलिए हमने महसूस किया कि कार्यक्रम की निरंतरता सुनिश्चित करना महत्वपूर्ण है, ताकि बच्चों को दुनिया के सबसे प्रतिष्ठित क्लबों में से एक के साथ जुडऩे और सीखने का अनूठा अवसर मिल सके।’यूनाइटेड वी प्ले कार्यक्रम का पहला सीजन मुंबई में जनवरी 2020 में शुरू हुआ था। इसमें कार्यशालाओं और परीक्षणों के माध्यम से 4000 खिलाडिय़ों और उनके माता-पिता शामिल हुए। दुर्भाग्य से, कोरोना महामारी के कारण, अंडर-13 और अंडर-16 फुटबॉल के ऑन-ग्राउंड परीक्षण 10 शहरों में से केवल 6 में आयोजित हो पाये, जिनमें चंडीगढ़ के अलावा दिल्ली, गोवा, मुंबई, गुवाहाटी और कोलकाता शामिल हैं। इन शहरों के टॉप 20 स्टैंडआउट खिलाडिय़ों को कार्यक्रम के दूसरे संस्करण में भाग लेने के लिए आमंत्रित किया जाएगा।मैनचेस्टर यूनाइटेड फुटबॉल क्लब के ग्लोबल टायर पार्टनर होने के अलावा, भारत में अपोलो टायर्स की इंडियन सुपर लीग (आईएसएल) में भी उपस्थिति है, जो चेन्नईयिन एफसी के प्रमुख प्रायोजक हैं।
Mirror 365 - NEWS THAT MATTERSDear Friends, Mirror365 launches new logo animation for its web identity. Please view, LIKE and share. Best Regards www.mirror365.com
Posted by Surinder Verma on Wednesday, June 17, 2020



















