चंडीगढ़ सुनीता शास्त्री। युवाओं द्वारा चलाए जाने वाले गैर-लाभकारी संगठन रोटारैक्ट क्लब, चण्डीगढ़ हिमालयन द्वारा एक नई पहल करते हुए चंडीगढ़ फुटसल कप 2.0 का आयोजन किया। फुटसल फुटबॉल का एक रूपांतर है, जो 5 लोगों की टीमों के बीच खेला जाता है। इस कार्यक्रम का आयोजन सुपरहेड्स आर.टी.आर नकुल अग्रवाल, आर.टी.आर. रजत गरचा और उनकी टीम ने इवेंट चेयरपर्सन आर.टी.आर गुरदीप सिंह के मार्गदर्शन में लीगेसी मैटर्स, सेक्टर 27, चण्डीगढ़ में किया। विजेताओं को 10,000 रुपए के पुरस्कार वितरित किये गए।लब ने ट्राइसिटी के आसपास कुछ स्कूलों को गोद लिया हुआ है और हैप्पी स्कूल की देखभाल करते हैं। इस आयोजन के माध्यम से एकत्रित धनराशि का उपयोग इन विद्यालयों के विकास और क्लब की अन्य परियोजनाओं के लिए किया जाएगा। रोटारैक्ट क्लब ट्राइसिटी में लोगों के कल्याण के लिए काम करता है। उनका मुख्य उद्देश्य वंचित वर्गों के विकास में निवेश करना और मानवीय सेवाएं प्रदान करना है।
Mirror 365 - NEWS THAT MATTERSDear Friends, Mirror365 launches new logo animation for its web identity. Please view, LIKE and share. Best Regards www.mirror365.com
Posted by Surinder Verma on Wednesday, June 17, 2020



















