चंडीगढ,सुनीता शास्त्री। पंजाबी फिल्म ‘जोरा-पार्ट टू- रोमांचक थ्रिलर के साथ दीप संधू और सिंग्गा के इंडस्ट्री में प्रवेश के साथ आज पूरी स्टारकास्ट फिल्म के प्रमोशन के लिए चंडीगढ़ पहॅुची। पंजाबी फिल्म ‘जोरा-पार्ट टू 6 मार्च को रिलीज होगी। जोरा पार्ट -2, जोरा दस नंबरिया का सीक्वल है । जिसने पंजाबी इंडस्ट्री में मिथक तोडऩे के बेंचमार्क स्थापित किये हैं। आपको बता दें कि राजनीति और गुंडों के दांव पेंच के साथ पुलिस नौकरशाही, प्रशासन और अपराध की दुनियां की लुकां छिपी को पेश करने की कोशिश की है। पूरी फिल्म जोरा के करेक्टर पर लिखी गई है । जोरा बचपन में अपनी मां के साथ गांव में रहनेवाला सीधा साधा है लेकिन धीरे धीरे वह राजनीतिक महौल के साथ बदलता जाता है ।फिल्म में हीरोइन भी दबंग है जो अन्य फिल्मों की हीरोइन की तरह शर्मीली नहीं राजनीति में पूरी तरह जूझती हुई दिखाई है । इस फिलम में एक खास रोल सिंगगा का है जो कुछ नगेटिब ग्रे शेड में हैं। एक झलक बालीबुड प्रसिद्ध एक्टर धर्मेद्र भी दिखाई देंगे। फिलम में चार गीत है, जिसका संगीत सनी इंद्र बाबरा और म्युजिक एम्पायर ने दिया है। पूर्व प्रतीक्षित ‘जोरा-पार्ट- टू 6 मार्च को रिलीज हो रही है। जो अपने आप में अलग ही पहचान बनाएगी।























