चंडीगढ,सुनीता शास्त्री। देश की राजधानी में जहां हिन्दू-मुस्लिम समुदाय एक दूसरे के जान के दुुश्मन बने एक दूसरे पर हिंसात्मक घात प्रतिधात करते हुए अशान्ति फैला रहे हैं वहीं कश्मीर-कुलग्राम गांव, अनंतनाग की रहने वाली-मुस्लिम समुदाय की इफरा जान और हरियाणा -यमुनानगर के हिन्दू अजय कुमार ने अपनी किडनी परस्पर आदान -प्रदान कर भाईचारे, और बलिदान की अद्भुत मिसाल कायम की है। संवाददाता सम्मेलन के दौरान मीडिया से बात करते हुए, डॉ नीरज गोयल, अल्केमिस्ट में किडनी ट्रांसप्लांट सर्जन व यूरोलॉजिस्ट ने बताया किजुबैदा बानो (47) 2 साल से अधिक किडनी की बीमारी से पीडि़त थीं। वह श्रीनगर के एक अस्पताल में नियमित डायलिसिस करवा रही थी। पिछले 1 वर्ष से उनकी हालत ज्यादा बिगडऩे लगी थी। डॉ नीरज ने आगे बताया कि शुरू में उनके पति अपनी किडनी दान करने के लिए तैयार थे, लेकिन मेडिकल जांच में उन्हें किडनी दान के लिए अयोग्य पाया गया। यहां तक कि उनकी बेटी इफरा को भी ब्लड मिस्मेच के कारण अयोग्य पाया गया। डॉ नीरज ने कहा कि मैचिंग ब्लड ग्रुप वाला परिवार में कोई अन्य नहीं था। ऐसे में कुलग्राम गांव, अनंतनाग की रहने वाली इफरा जान (20) ने यमुनानगर के अजय कुमार को अपनी किडनी दान करने के लिए आगे आकर इस छोटी उम्र में अदम्य साहस दिखाया, वहीं अजय की पत्नी गीता ने पंचकुला के अल्केमिस्ट अस्पताल में स्वैप किडनी ट्रांसप्लांट के तहत अपनी किडनी इफरा की मां को दान की। उन्होंने बताया कि यमुनानगर के अजय कुमार (33) गंभीर किडनी की समस्या से परेशान अल्केमिस्ट पहुंचे। उनकी हालत भी बहुत गंभीर थी और जल्द से जल्द किडनी ट्रांसप्लांट की आवश्यकता थी, डॉ नीरज ने कहादोनों रोगियों के विस्तृत विश्लेषण पर, यह पाया गया कि ये दोनों रोगी पेअर एक्सचेंज किडनी ट्रांसप्लांट के लिए फिट थे, जो कानूनी व मेडिकल रूप से सही विकल्प था। टिशू मेचिंग की गई और दोनों किडनी संबंधित डोनर से पूरी तरह से मेचिंग पायी गयी । डॉ रमेश कुमार, सीनियर कंसल्टेंट नेफ्रोलॉजी ने बताया कि जम्मू कश्मीर और हरियाणा के संबंधित स्टेट अथॉरटीज़ से आवश्यक कानूनी अनुमति के बाद ट्रांसप्लांट सफलतापूर्वक अल्केमिस्ट में किया गया। दोनों मरीज अब सामान्य जीवन जी रहे हैं ।अजय की पत्नी गीता ने कहा कि इफरा एक एन्जल की तरह हमारे जीवन में तब आई जब उसके पति को तत्काल किडनी ट्रांसप्लांट की आवश्यकता थी।
Mirror 365 - NEWS THAT MATTERSDear Friends, Mirror365 launches new logo animation for its web identity. Please view, LIKE and share. Best Regards www.mirror365.com
Posted by Surinder Verma on Wednesday, June 17, 2020



















