Mirror 365 - NEWS THAT MATTERS

Dear Friends, Mirror365 launches new logo animation for its web identity. Please view, LIKE and share. Best Regards www.mirror365.com

Posted by Surinder Verma on Wednesday, June 17, 2020

द. अफ्रीका की राह मुश्किल, अब उस पर कोई दबाव नहीं होगा

0
162

  • दक्षिण अफ्रीका के अगले दो मुकाबले श्रीलंका और ऑस्ट्रेलिया के साथ
  • स्मिथ ने कहा कि श्रीलंका के सीनियर खिलाड़ियों ने अच्छा प्रदर्शन करना शुरू कर दिया है

Dainik Bhaskar

Jun 28, 2019, 09:30 AM IST

मुझे एक दक्षिण अफ्रीकी होने पर गर्व है। ऐसे में टीम का इतना खराब प्रदर्शन देखना बेहद दुखद है। दक्षिण अफ्रीका के इस अभियान में टीम के लिए कुछ भी सकारात्मक नहीं रहा। दक्षिण अफ्रीकी टीम जिस संघर्ष क्षमता और आत्मविश्वास के लिए जानी जाती है वो यहां नजर नहीं आया है। पहले मुकाबले से ही ऐसा लग रहा था कि इस नाव को कोई चलाने वाला ही नहीं है। टीम के पास अब साख बचाने के लिए दो मैच बचे हैं। मगर लगता नहीं कि श्रीलंका और आस्ट्रेलिया के खिलाफ उसकी राह आसान रहेगी। ऐसा हुआ तो फिर नौ में से सिर्फ एक मैच जीतना हद दर्जे का निराशाजनक प्रदर्शन होगा। 

अगर आप श्रीलंका को देखें तो यह टीम अब वैसी नहीं है जैसी कि टूर्नामेंट की शुरुआत में थी। अंतर ये है कि इस टीम के सीनियर खिलाड़ियों ने अच्छा प्रदर्शन करना शुरू कर दिया है। इंग्लैंड पर श्रीलंका की जीतने टूर्नामेंट को खुला कर दिया है और यह परिणाम हासिल करने के लिए काफी क्षमता और कौशल की जरूरत है। 

मलिंगा ने इंग्लैंड के खिलाफ किया कमाल
श्रीलंका के लिए अच्छी खबर ये है कि लसिथ मलिंगा लय में लौट आए हैं। इंग्लैंड के खिलाफ उन्होंने बेहतरीन खेल दिखाया। उनकी फिटनेस को लेकर काफी बातें की जा रही थीं, लेकिन मुझे लगता है कि वो नई गेंद से विकेट लेने पर काफी खुश होंगे। उन्हें भले ही डेथ बॉलिंग स्पेशलिस्ट कहा जाता रहा है, लेकिन इंग्लैंड के खिलाफ नई गेंद से उनके विकेटों ने कमाल ही कर दिया। दक्षिण अफ्रीका का शीर्ष क्रम मलिंगा को कैसे खेलता है इस पर काफी कुछ निर्भर होगा। दक्षिण अफ्रीकी टीम काफी डिफेंसिव खेल खेलती नजर आई है।