Mirror 365 - NEWS THAT MATTERS

Dear Friends, Mirror365 launches new logo animation for its web identity. Please view, LIKE and share. Best Regards www.mirror365.com

Posted by Surinder Verma on Wednesday, June 17, 2020

दुष्यंत गौतम के राष्ट्रीय महामंत्री और प्रभारी बनने के उपरान्त पहली बार चंडीगढ़ आगमन पर भारतीय जनता पार्टी चंडीगढ़ द्वारा विशाल सम्मान एवं अभिनन्दन समारोह का आयोजन पार्टी कार्यालय में किया जा रहा है

0
192

चंडीगढ़ 30 नवम्बर,2020 : भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय महामंत्री , महिला मोर्चा के राष्ट्रीय प्रभारी, राज्यसभा सांसद हरियाणा और चंडीगढ़, पंजाब और उत्तराखंड के प्रभारी दुष्यंत गौतम के राष्ट्रीय महामंत्री और प्रभारी बनने के उपरान्त पहली बार चंडीगढ़ आगमन पर भारतीय जनता पार्टी चंडीगढ़ द्वारा विशाल सम्मान एवं अभिनन्दन समारोह का आयोजन पार्टी कार्यालय में किया जा रहा है | इसके साथ साथ पार्टी कार्यालय का पूरी तरह से भगवाकरण किया गया है और उनके स्वागत के लिए बैठकों को भी आयोजित किया गया | गौरतलब है कि दुष्यंत गौतम चंडीगढ़ में दो दिवसीय प्रवास पर आ रहे हैं इस दौरान वो पार्टी के पदाधिकारियों से भेंटवार्ता कर उनके साथ बैठकें करेंगे |
उपरोक्त जानकारी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष अरुण सूद ने प्रदान की | उन्होंने बताया कि नए प्रभारी के चंडीगढ़ भाजपा कार्यालय आगमन पर कार्यकर्ताओं में उत्साह की लहर है | उनके सम्मान में कोई कोर कसर न रहे इसके लिए व्यापक स्तर पर तैयारियां की जा चुकी हैं | उन्होंने बताया कि दुष्यंत गौतम सुबह 9 बजे पार्टी कार्यालय पहुंचेंगे और उसके उपरान्त पार्टी के पदाधिकारियों के साथ बैठक करेंगे | दोपहर 12 बजे वे प्रदेश महिला मोर्चा के पदाधिकारियों के साथ बैठक करेंगे | उसके उपरान्त वे दोपहर 1 बजे पत्रकारों के साथ रू ब रू होंगे और तत्पश्चात उनका भव्य स्वागत समारोह होगा | सर्वप्रथम पार्टी के प्रदेश पदाधिकारी, जिला अध्यक्ष, मोर्चा और प्रकोष्ठों के पदाधिकारी उनका स्वागत करेंगे और उसके उपरान्त शाम को वे सभी जिला अध्यक्षों, मोर्चा और प्रकोष्ठों के पदाधिकारियों के साथ बैठक करेंगे | 2 दिसम्बर को दुष्यंत गौतम सुबह 9 बजे सभी पार्षदों और अंत में सुबह 10.30 बजे कोर कमेटी के सदस्यों के साथ बैठक करेंगे |
अरुण सूद ने बताया कि इसके साथ साथ भारतीय जनता पार्टी की महिला मोर्चा की राष्ट्रीय अध्यक्षा वानती श्रीनिवासन भी 1 दिसम्बर को चंडीगढ़ आ रही हैं और वो दोपहर 12 बजे प्रदेश महिला मोर्चा के पदाधिकारियों की बैठक लेंगी | उन्होंने कहा कि सभी कार्यकर्ताओं में जोश है और वो अपने नए प्रभारी दुष्यंत गौतम और महिला मोर्चा की राष्ट्रीय अध्यक्ष वानती श्रीनिवासन के साथ भेंटवार्ता करेंगे |