Mirror 365 - NEWS THAT MATTERS

Dear Friends, Mirror365 launches new logo animation for its web identity. Please view, LIKE and share. Best Regards www.mirror365.com

Posted by Surinder Verma on Wednesday, June 17, 2020

जिस वीडियो के आधार पर होशियार सिंह सस्पेंड हुआ, उसे बनाने वाला बोला, यह गलतफहमी में बना, पैसे तो महिला को देने के लिए दिए थे

0
360

सिटी जगाधरी थाने में तैनात पुलिस कर्मी होशियार सिंह को जिस वीडियो के अाधार पर सस्पेंड किया गया है, उस वीडियो काे बनाने वाला व आरोप लगाने वाला दीपक सेठी पलट गया है। उसका कहना है कि वीडियो उससे गलती से बना। होशियार सिंह ने न उससे पैसे मांगे और न ही उसने रिश्वत उसे दी।

वीडियो में जो पैसे दिए जा रहे हैं वह रिश्वत नहीं है वह तो उस महिला को देने थे, जिससे उसका विवाद था। सेठी का कहना है कि उसने गलती मानते हुए लिखित में दे दिया है। उससे कोई रिश्वत नहीं मांगी गई। उधर, होशियार सिंह को सस्पेंड करने के बाद कहा जा रहा है कि वीडियो बनाने वाले और पुलिस कर्मी होशियार सिंह के बीच समझौता हो गया है। माना जा रहा है कि इससे डिपार्टमेंटल जांच में होशियार सिंह का पक्ष मजबूत होगा। उधर, पूर्व मेयर सरोज बाला का कहना है कि दीपक सेठी उनका जानकार है। वह उसका पीए नहीं रहा। इस मामले से उनका कोई लेनादेना भी नहीं है।

दीपक ने यह लिखा बयान में| दीपक ने अपने बयान में लिखा है कि वह बैंक कॉलोनी का रहने वाला है। वह अपने मित्र संतोष कुमार के साथ जगाधरी थाना में गया था।

वहां उन्हें एक व्यक्ति मिला। उसने हमसे से पूछा कि क्या करने आए हाे। हमने उसे बताया कि हम होशियार सिंह के पास किसी काम से आए हैं। बाहर खड़े व्यक्ति ने हमें भड़काया था और उसके कहने पर वे उसकी बातों में आ गए। हमें नहीं पता था कि उस व्यक्ति के साथ होशियार सिंह की क्या दुश्मनी थी। हमने 2000 रुपए पुलिस कर्मी को इसलिए दिए थे कि जिस औरत के साथ हमारा राजीनामा हुआ था, उस औरत को पैसे दे देना। ये वीडियो गलतफहमी से बना। पुलिस कर्मी होशियार सिंह की कोई गलती नहीं थी।

इनेलो नेता ने वायरल किए थे दो वीडियाे

दीपक सेठी और एक महिला के बीच फोन कॉल करने को लेकर विवाद हुआ था। मामला थाने तक पहुंचा तो दोनों के बीच आपसी समझौता हो गया। वीरवार को सोशल मीडिया पर इनेलो नेता रवि नीला ने दो वीडियो वायरल की। एक में दीपक सेठी समझौते की कॉपी दिखा रहे हैं और 200-200 रुपए के नोट हैं। वह कह रहा है कि होशियार सिंह समझौते के बाद भी उससे पैसे मांग रहा है। दूसरी वीडियो थाने के अंदर होशियार सिंह की है। इसमें होशियार सिंह पैसे हाथ में ले रहा है। वीडियो में दावा किया गया कि ये पैसे वो ही हैं जो कि दीपक ने पहली वीडियो में दिखाए थे। यह वीडियो एसपी तक पहुंची तो एसपी कुलदीप सिंह ने होशियार सिंह को सस्पेंड कर उसकी डिपार्टमेंट इंक्वायरी करने के आदेश दिए हैं।