Mirror 365 - NEWS THAT MATTERS

Dear Friends, Mirror365 launches new logo animation for its web identity. Please view, LIKE and share. Best Regards www.mirror365.com

Posted by Surinder Verma on Wednesday, June 17, 2020

अर्जुन पुरस्कार के लिए दुती चंद और खेल रत्न के लिए हरभजन का नाम खारिज

0
131

  • दुती ने कहा- मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने मेरी फाइल फिर से भेजने का आश्वासन दिया
  • हरभजन ने 367 अंतरराष्ट्रीय मैच में हिस्सा लिया, आखिरी मुकाबला 2016 में खेला था

Dainik Bhaskar

Jul 28, 2019, 09:39 AM IST

खेल डेस्क.  खेल मंत्रालय ने अर्जुन पुरस्कार के लिए दुती चंद और खेल रत्न अवॉर्ड के लिए हरभजन सिंह का नाम खारिज कर दिया। दोनों खिलाड़ियों का नाम राज्य सरकारों ने प्रस्तावित किया था। निर्धारित तारीख तक दुती के पदक रैंकिंग के अनुसार क्रम में नहीं थे। मंत्रालय ने एथलेटिक्स फेडरेशन ऑफ इंडिया से पदकों के रैंकिंग के अनुसार करने के लिए कहा था। दुती इसमें पांचवें स्थान पर थीं। इसलिए नामांकन खारिज कर दिया। साथ ही दोनों खिलाड़ियों के नाम को भेजने में राज्य सरकारों ने देरी भी की थी।

नामांकन खारिज होने के बाद दुती मुख्यमंत्री नवीन पटनायक से मिली। उन्होंने पटनायक को वर्ल्ड यूनिवर्सिटी गेम्स में जीते गए स्वर्ण पदक को दिखाया और अर्जुन अवॉर्ड के लिए दोबारा से फाइनल भेजने का आग्रह किया। दुती ने कहा, ‘मुख्यमंत्री ने मेरी फाइल फिर से भेजने का आश्वासन दिया। उन्होंने इसके लिए मुझे चिंता नहीं करने के लिए कहा है।’

दुती के नाम 100 मीटर रेस में राष्ट्रीय रिकॉर्ड
दुती ने कहा, ‘अर्जुन अवॉर्ड के आधिकारिक घोषणा तक नाम भेजे जा सकते हैं। मुझे पता चला कि लोकसभा, विधानसभा चुनाव और फानी चक्रवात के कारण नाम भेजने में देरी हुई।’ दुती ने नेपोली में वर्ल्ड चैम्पियनशिप गेम्स के 100 मीटर रेस में स्वर्ण जीता था। उन्होंने सिर्फ 11.32 सेकंड में पदक अपने नाम किया था। उनके नाम 100 मीटर में राष्ट्रीय रिकॉर्ड (11.24 सेकंड) भी है।

दुती ने कहा- देश के लिए और पदक जीतूंगी
दुती ने कहा, ‘2013 से मेरे प्रदर्शन में निरंतरता रही है। मैंने जकार्ता में दो पदक अपने नाम किए थे। इसके बाद अब वर्ल्ड यूनिवर्सिटी गेम्स में पदक जीता। भविष्य में देश के लिए और पदक जीतूंगी।’ दुती ने एशियन जूनियर एथलेटिक्स चैम्पियनशिप 2014 में दो स्वर्ण जीते थे। एशियन चैम्पियनशिप में उनके नाम चार कांस्य पदक हैं। पिछले साल दुती ने एशियन गेम्स में दो रजत पदक अपने नाम किए थे।

हरभजन ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 707 विकेट लिए
दूसरी ओर हरभजन ने भारतीय क्रिकेट टीम के लिए 103 टेस्ट, 236 वनडे और 28 टी-20 खेले। उन्होंने टेस्ट में 2224 रन बनाए और 417 विकेट भी लिए। वनडे में उनके नाम 1237 रन हैं। हरभजन ने इस फॉर्मेट में 269 विकेट लिए। टी-20 में उन्होंने 21 विकेट लिए। हरभजन ने आखिरी अंतरराष्ट्रीय मुकाबला 2016 में खेला था।