Mirror 365 - NEWS THAT MATTERS

Dear Friends, Mirror365 launches new logo animation for its web identity. Please view, LIKE and share. Best Regards www.mirror365.com

Posted by Surinder Verma on Wednesday, June 17, 2020

एलांते मॉल, चण्डीगढ़ में गूंजा देशभक्ति का तराना, सीआरपीएफ बैंड डिस्प्ले ने बांधा समां  

0
5

चण्डीगढ़ : भारत की स्वतंत्रता के 80वें बर्ष के गौरवपूर्ण अवसर के उपलक्ष्य में ग्रुप सेंटर, सीआरपीएफ, पिंजौर द्वारा एलांते मॉल, चण्डीगढ़ में भव्य एवं देशभक्ति से ओत-प्रोत सीआरपीएफ बैंड डिस्प्ले कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम अरविंद राय, उप महानिरीक्षक, ग्रुप सेंटर सीआरपीएफ पिंजौर के सान्निध्य में आयोजित हुआ।

इस अवसर पर सीआरपीएफ बैंड के जवानों ने देशभक्ति से परिपूर्ण मधुर धुनों, राष्ट्रभक्ति गीतों एवं अनुशासित बैंड प्रदर्शन की शानदार प्रस्तुतियाँ दीं। इन मनमोहक प्रस्तुतियों ने उपस्थित दर्शकों में राष्ट्रप्रेम, उत्साह एवं गौरव की भावना का संचार किया तथा पिंजौर गार्डन का वातावरण देशभक्ति के रंग में रंग गया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए हर्ष त्रिपाठी, उप कमांडेंट ने कहा कि ऐसे आयोजन देशभक्ति की भावना को प्रबल करने तथा आमजन एवं सुरक्षा बलों के बीच भावनात्मक जुड़ाव को मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते है। उन्होने सीआरपीएफ के जवानों द्वारा प्रदर्शित अनुशासन, समर्पण एवं राष्ट्रसेवा की भावना की सराहना की।

कार्यक्रम के दौरान उपस्थित नागरिकों एवं दर्शकों ने सीआरपीएफ बैंड की शानदार प्रस्तुतियों का तालियों की गड़गड़ाहट के साथ उत्साहवर्धन किया। कार्यक्रम का समापन राष्ट्रभक्ति के नारों के साथ हुआ।

सीआरपीएफ बैंड डिस्प्ले ने संगीत, अनुशासन और राष्ट्रभक्ति का ऐसा अद्भुत संगम प्रस्तुत किया, जिसने उपस्थित सभी लोगों के मन में देशप्रेम की भावना को और अधिक प्रगाढ़ कर दिया।

[ 94637 56423 ]

16chd25.jpg16chd19.jpg16chd18.jpg16chd17.jpg16chd16.jpg16chd20.jpg16chd21.jpg16chd23.jpg16chd24.jpg16chd22.jpg