Mirror 365 - NEWS THAT MATTERS

Dear Friends, Mirror365 launches new logo animation for its web identity. Please view, LIKE and share. Best Regards www.mirror365.com

Posted by Surinder Verma on Wednesday, June 17, 2020

पीएफटीआई प्रतिनिधिमंडल ने उपायुक्त नूंह से की शिष्टाचार भेंट औद्योगिक विकास, निवेश प्रोत्साहन एवं रोजगार सृजन के मुद्दों पर हुई विस्तृत चर्चा

0
10

 

प्रोग्रेसिव फेडरेशन ऑफ ट्रेड एंड इंडस्ट्री (पीएफटीआई) के एक प्रतिनिधिमंडल ने आज जिला उपायुक्त नूंह अखिल पिलानी से उनके कार्यालय में शिष्टाचार भेंट की। प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व पीएफटीआई के चेयरमैन दीपक मैनी ने किया।
प्रतिनिधिमंडल में पीएफटीआई के चेयरमैन दीपक मैनी, महानिदेशक एडवोकेट आर. एल. शर्मा तथा वरिष्ठ अधिवक्ता वाई. पी. जौहरी शामिल रहे।
बैठक के दौरान नूंह जिले में औद्योगिक विकास, निवेश को बढ़ावा देने, आधारभूत सुविधाओं के विस्तार, स्थानीय युवाओं के कौशल विकास, रोजगार सृजन तथा उद्योगों के समक्ष आने वाली चुनौतियों पर विस्तार से चर्चा की गई। प्रतिनिधिमंडल ने उद्योग जगत से संबंधित विभिन्न सुझाव जिला प्रशासन के समक्ष रखे।
इस अवसर पर जिला उपायुक्त नूंह अखिल पिलानी ने कहा कि नूंह जिला औद्योगिक विकास की दृष्टि से अत्यंत संभावनाशील है। जिला प्रशासन उद्योगों के लिए अनुकूल वातावरण उपलब्ध कराने, निवेश को प्रोत्साहित करने तथा स्थानीय युवाओं को रोजगार के अधिक अवसर उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध है। उद्योग संगठनों और प्रशासन के बीच नियमित संवाद से जिले के समग्र विकास को नई दिशा मिलेगी।
उन्होंने आगे कहा कि जिला प्रशासन उद्योगों की समस्याओं के त्वरित समाधान तथा उद्यमियों के साथ बेहतर समन्वय स्थापित करने के लिए निरंतर प्रयासरत है।
पीएफटीआई के चेयरमैन दीपक मैनी ने कहा कि पीएफटीआई उद्योगों और प्रशासन के बीच एक सशक्त सेतु के रूप में कार्य कर रहा है। नूंह जिले में औद्योगिक विकास की अपार संभावनाएं हैं। यदि आधारभूत सुविधाओं, निवेश प्रोत्साहन और कौशल विकास पर विशेष ध्यान दिया जाए, तो नूंह हरियाणा के प्रमुख औद्योगिक केंद्रों में अपनी पहचान बना सकता है।
पीएफटीआई के महानिदेशक एडवोकेट आर. एल. शर्मा ने कहा कि औद्योगिक विकास के लिए प्रशासन और उद्योग संगठनों के बीच सकारात्मक सहयोग अत्यंत आवश्यक है। नए श्रम कानूनों के प्रभावी क्रियान्वयन, कानूनी जागरूकता और श्रमिकों के हितों की सुरक्षा के माध्यम से उद्योगों को और अधिक सशक्त बनाया जा सकता है। पीएफटीआई उद्योगों की समस्याओं के समाधान और उनके हितों की रक्षा के लिए सदैव प्रतिबद्ध है।
वरिष्ठ अधिवक्ता वाई. पी. जौहरी ने उद्योगों से संबंधित कानूनी और प्रशासनिक प्रक्रियाओं को सरल एवं पारदर्शी बनाने की आवश्यकता पर बल दिया।
बैठक के दौरान पीएफटीआई प्रतिनिधिमंडल ने जिला उपायुक्त नूंह का समय देने तथा उद्योगों के हितों के प्रति उनकी सकारात्मक सोच और सहयोगात्मक दृष्टिकोण के लिए आभार व्यक्त किया।