Mirror 365 - NEWS THAT MATTERS

Dear Friends, Mirror365 launches new logo animation for its web identity. Please view, LIKE and share. Best Regards www.mirror365.com

Posted by Surinder Verma on Wednesday, June 17, 2020

चंडीगढ़ में ‘क्राउन एंड कन्वर्सेशंस’ में अदिति गोवित्रिकर ने दिए पेजेंट जीतने के टिप्स, कहा—आंतरिक सुंदरता ही असली पहचान

0
11
चंडीगढ़:
शहर में आयोजित ‘क्राउन एंड कन्वर्सेशंस’ कार्यक्रम में मशहूर अभिनेत्री, मॉडल और फिजिशियन अदिति गोवित्रिकर ने महिलाओं को पेजेंट जीतने के महत्वपूर्ण टिप्स दिए। इस दौरान उन्होंने कहा कि बाहरी सुंदरता से ज्यादा अहम आंतरिक सुंदरता होती है, जो व्यक्ति की असली पहचान बनाती है।

अदिति ने अपने अनुभव साझा करते हुए बताया कि आत्मविश्वास, निरंतर मेहनत और सकारात्मक सोच ही सफलता की कुंजी हैं। उन्होंने युवाओं को सलाह दी कि वे खुद को समझें और अपनी विशिष्टता को निखारें, क्योंकि यही उन्हें भीड़ से अलग बनाती है।

अदिति गोवित्रिकर भारत की पहली और अब तक की इकलौती महिला हैं जिन्होंने मिसेज़ वर्ल्ड 2001 का खिताब जीता। वे एक सफल डॉक्टर होने के साथ-साथ मॉडलिंग और अभिनय की दुनिया में भी अपनी अलग पहचान बना चुकी हैं।

उन्होंने अपने करियर की शुरुआत 1996 में ग्लैडरेग्स कॉन्टेस्ट जीतकर की थी और इसके बाद अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारत का नाम रोशन किया। अदिति ने मॉडलिंग के साथ-साथ बॉलीवुड फिल्मों और टीवी शोज में भी काम किया है।

कार्यक्रम में उन्होंने अपने करियर के अनुभव साझा करते हुए बताया कि उन्होंने ऋतिक रोशन के साथ कोका-कोला का विज्ञापन किया, जिसने उन्हें व्यापक पहचान दिलाई। इसके बाद उन्होंने कई फिल्मों और टीवी कार्यक्रमों में काम किया, जिनमें बिग बॉस Boss 3 और खतरों के खिलाड़ी जैसे लोकप्रिय रियलिटी शोज शामिल हैं।

कार्यक्रम के अंत में अदिति ने महिलाओं को संदेश दिया कि वे अपने सपनों को पूरा करने के लिए निरंतर प्रयास करते रहें और कभी हार न मानें।