डॉ. संगीता शर्मा कुंद्रा ‘गीत’ को इंटरनेशनल वुमन’स डे के शुभ अवसर पर चंडीगढ़ सीनियर सिटीजन एसोसिएशन द्वारा आज म्यूजियम एंड आर्ट गैलरी सैक्टर 10 के सभागार में अवार्ड ऑफ़ ऑनर से सम्मानित किया गया। यह सम्मान उनको समाज में साहित्यिक उपलब्धियां एवं योगदान हेतू श्रीमती अनुराधा एस. चोगति (आई.ए.एस) सेक्रेटरी, डिपार्टमेंट ऑफ़ सोशल वेलफेयर चंडीगढ़ एडमिनिस्ट्रेशन ने प्रदान किया। इनकी कई क़िताबें प्रकाशित हो चुकी हैं। दूरदर्शन, आकाशवाणी में इनके कार्यक्रम प्रसरित होते रहते हैं। यूनिवर्सिटीज़, कॉलेजेस में मोटिवेशनल स्पीकर के तौर पर इनको बुलाया जाता है और देश विदेश के कवि सम्मेलनों में स्वरचित कविता, गीत और ग़ज़लों का मंचन करती हैं। इनके अतिरिक्त और भी 9 महिलाओं गुरप्रीत खैहरा, डॉ सुमन शर्मा, नीना सिंह, पूनम मलिक, शिवानी सिंह, डॉक्टर हरबंस कौर, डॉ संगीता शर्मा कुंद्रा ‘गीत’, गुरदीप गुल, कैलाश जलवंडी, शबाना आज़मी को अलग-अलग क्षेत्र जैसे समाज सेवा आदि में अपने योगदान हेतु पुरस्कृत किया गया।
Mirror 365 - NEWS THAT MATTERSDear Friends, Mirror365 launches new logo animation for its web identity. Please view, LIKE and share. Best Regards www.mirror365.com
Posted by Surinder Verma on Wednesday, June 17, 2020





















