Mirror 365 - NEWS THAT MATTERS

Dear Friends, Mirror365 launches new logo animation for its web identity. Please view, LIKE and share. Best Regards www.mirror365.com

Posted by Surinder Verma on Wednesday, June 17, 2020

निरमोही की घातक गेंदबाजी ने किया रॉक जोन को किया ढेर

0
367

निरमोही की घातक गेंदबाजी ने किया रॉक जोन को किया ढेर
अर्जुन आजाद के अर्धशतक ने लैजर जोन को दिलाई जीत

चंडीगढ़, तेज गेंदबाज श्रेष्ठ निरमोही द्वारा चटकाई पांच विकेटों की बदौलत, सेक्टर 16 स्थित क्रिकेट ग्राउंड में खेली जा रही यूटीसीए टी20 डोमेस्टिक क्रिकेट लीग के तीसरे दिन सुखना जोन ने  वीजेडी मैथड के चलते रॉक जोन पर 22 रनों की जीत दर्ज की।

पहले बल्लेबाजी करने उतरी रॉक जोन की टीम ने जल्द ही तेज गेंदबाज श्रेष्ठ निरमोही (5/16) के समक्ष जल्द घुटने टेक दिये और 19वें ओवर में ही मात्र 122 रनों पर आल आउट हो गई । टीम का सर्वाधिक स्कोर नील धालीवाल (29) ने बनाया जबकि संचित साहू (28) और कप्तान हरनूर सिंह (22) का भी महत्वपूर्ण योगदान रहा। विपक्ष की ओर से अमित शुक्ला और चिराज  ने भी दो दो विकेट लिये। जवाब में रनों का पीछा करने उतरी सुखना जोन के सलामी बल्लेबाजो- कप्तान अर्सलन खान और नेहल पजनी ने आठवे ओवर तक 58 रनों की साझेदारी तक अच्छी शुरुआत दी। कप्तान खान 22 रन बनाकर आउट हुये जिसके बाद पजनी भी 46 रनों पर आउट हुये । इसके बाद बारिश की वजह से मैच रुकने से पहले नाबाद बल्लेबाजो – विकास (17) और प्रदीप (26) के साथ सुखना जोन ने 17वें ओवर तक दो विकेट के नुकसान पर 115 रन बना लिये थे। रिवाईज्ड टारगेट के साथ सुखना जोन को 22 रनों से विजय घोषित किया गया। श्रेष्ठ निरमोही को बेहतरीन गेंदबाजी के लिये मैन आफ दी मैच से नवाजा गया।

दिन के दूसरे वर्षा बाधित मैच में लैजर जोन ने रोज जोन पर आठ रनों की रोमांचक जीत दर्ज की । पहले बल्लेबाजी करते हुये लैजर जोन ने कप्तान अर्जुन आजाद के ताबड़तोड 30 गेंदों पर बनाये 53 रनों की बदौलत निरधारति दस ओवर्स में 104/1 रन बनाये। गौरव पुरी ने नाबाद 35 रनों का योगदान दिया। जवाब में 22 गेंदों पर 44 रन बनाने वाले राहुल शर्मा की पारी भी नाकामयाब रही और रोज जोन 96/4 ही जुटा पाई और आठ रनों से मैच हार गई

अर्जुन आजाद को मैन आफ दी मैच से नवाजा गया।