Mirror 365 - NEWS THAT MATTERS

Dear Friends, Mirror365 launches new logo animation for its web identity. Please view, LIKE and share. Best Regards www.mirror365.com

Posted by Surinder Verma on Wednesday, June 17, 2020

काउंसिलिंग में बताया कि घर पर रखते थे गाय, बकरी, पास में ही था तालाब।

0
267

पुलिस प्रवक्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि एएसआई राजेश कुमार ने गुमशुदा लड़की लालमणि कि काउंसलिंग शुरू की। लालमणि ने बताया कि उसके परिवार को अब तक कोई ढूंढ नहीं पाया है।  मुझे नहीं लगता कि इस जन्म में अपने मां बाप से मिल पाउंगी।  एएसआई राजेश कुमार ने लालमणि से वादा किया कि बेटा आप चिंता मत करो, हम आपके माता-पिता तलाश करके ज़रूर लाएंगे। आगे बातचीत में लालमणि ने अपने माता पिता और भाई का नाम बताया। इसके अलावा लालमणि ने बताया कि उसके पापा मिस्त्री थे। उसके घर के पास इमली का पेड़ और तालाब था। इसके अलावा एएसआई राजेश कुमार को पता चला कि उसके घर के सामने से पहाड़ दिखते है। काउंसलिंग के दौरान जानकारी प्राप्त हुई कि लालमणि की माँ की ऊँगली कटी हुई थी। पुलिस प्रवक्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि 2006 में दिल्ली पुलिस की टीम ने रेस्क्यू किया था। इसके बाद लालमणि दिल्ली के अलग अलग निजी आश्रम में रही।