Mirror 365 - NEWS THAT MATTERS

Dear Friends, Mirror365 launches new logo animation for its web identity. Please view, LIKE and share. Best Regards www.mirror365.com

Posted by Surinder Verma on Wednesday, June 17, 2020

भाजपा लीगल सेल के प्रदेश संयोजक बने प्रदेश मीडिया सह-संयोजक बने हिमांशु गंभीर

0
459

भाजपा लीगल सेल के प्रदेश संयोजक बने प्रदेश मीडिया सह-संयोजक बने हिमांशु गंभीर
-पर्यावरण संरक्षण प्रमुख नवीन गोयल समेत कई नेताओं, कार्यकर्ताओं ने दी बधाई
गुरुग्राम। पिछले 8 साल से भारतीय जनता पार्टी में कार्यकर्ता के रूप में सक्रिय हिमांशु गंभीर एडवोकेट को भाजपा लीगल सेल का प्रदेश संयोजक नियुक्त किया गया है। उन्हें यह नियुक्ति सैल के प्रदेश संयोजक रणवीर सिंह ढाका ने दी है।
हिमांशु गंभीर को इस दायित्व के लिए रेल सलाहकार समिति के सदस्य डीपी गोयल, पर्यावरण संरक्षण विभाग भाजपा हरियाणा प्रमुख नवीन गोयल, भाजपा कर्मचारी प्रकोष्ठ हरियाणा के सदस्य बाली पंडित, जिला-सह संयोजक ईशु वाल्मीकि, भाजयुमो प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य गगन गोयल, पर्यावरण संरक्षण विभाग हरियाणा भाजपा गुरुग्राम जिला संयोजक प्रवीण अग्रवाल, कमल शर्मा, राजेश बंसल, मोहित वत्स, डिम्पल राठी, कमांडर उदयवीर यादव, धर्मेंद्र शर्मा, हनीष केडिया, अजय राज, विहिप अध्यक्ष लोकेश नारंग, रिषी अग्रवाल, सुधीर कलसन, विजयपाल यादव, मनीष सौदा, श्रीराम वेल्फेयर सोसायटी के संस्थापक पंकज पाठक, योगेश शर्मा, एडवोकेट जय बक्शी, एडवोकेट साहिल शर्मा, प्रदेश किसान मोर्चा भाजपा के अध्यक्ष अत्तर सिंह संधू समेत अनेक नेताओं, कार्यकर्ताओं ने बधाई दी है। नवीन गोयल ने हिमांशु गंभीर को इस जिम्मेदारी पर बधाई देते हुए कहा कि भाजपा में हमेशा ही जमीन से जुड़े कार्यकर्ताओं को उचित सम्मान मिलता है। वे इस पद की गरिमा को बढ़ाते हुए पार्टी हित में काम करें। हिमांशु गंभीर ने कहा कि वे अपने वरिष्ठ नेताओं के मार्गदर्शन, सहयोगी कार्यकर्ताओं को साथ लेकर पार्टी हित में सदा कार्य करेंगे। उन पर जो विश्वास जताया है, उस पर वे खरा उतरेंगे। उन्होंने कहा कि वे पार्टी के साथ वर्ष 2014 से जुड़े हुए हैं।