Mirror 365 - NEWS THAT MATTERS

Dear Friends, Mirror365 launches new logo animation for its web identity. Please view, LIKE and share. Best Regards www.mirror365.com

Posted by Surinder Verma on Wednesday, June 17, 2020

अरविंद केजरीवाल की 29 मई की रैली में पंचकूला के 10 हजार हिस्सा लेंगे : डॉक्टर सुशील गुप्ता

0
392

अरविंद केजरीवाल की 29 मई की रैली में पंचकूला के 10 हजार हिस्सा लेंगे : डॉक्टर सुशील गुप्ता

पंचकूला, 10 मई। आम आदमी पार्टी की 29 मई कुरुक्षेत्र में होने वाली रैली हरियाणा में होने वाली अब तक की रैलियों के सबसे बड़ी एवं रिकॉर्ड तोड़ रैली होगी। इस रैली में प्रदेश के विभिन्न कोणों से 2 लाख से भी ज्यादा लोग हिस्सा लेंगे। यह जानकारी आज यहां पार्टी के हरियाणा मामलों के प्रभारी व दिल्ली से राज्यसभा सांसद डॉक्टर सुशील गुप्ता ने दी। वह आज यहां पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित कर रहे थे। उनके साथ हरियाणा मामलों के सह प्रभारी दिनेश प्रताप सिंह भी थे। उन्होंने कार्यकर्ताओं से अपने अपने इलाके में लोगों को 29 तारीख की अरविंद केजरीवाल की होने वाली रैली के प्रति जागरूक करते हुए उन्हें ज्यादा से ज्यादा संख्या में इस रैली में भाग लेने के लिए प्रेरित करने को कहा। इस अवसर पर उन्होंने बताया कि पंचकूला के लोगों में इस रैली को लेकर भारी उत्साह है, यही वजह है कि जिले के लोगों ने करीब ₹10लाख का चंदा पार्टी को दिया है। उन्होंने कहा कि अरविंद केजरीवाल की रैली हरियाणा में सरकार के परिवर्तन की नींद रखेगी।
इस अवसर पर पार्टी के सह प्रभारी दिनेश प्रताप सिंह भी उपस्थित थे। उन्होंने कहा कि आम आदमी हरियाणा की मौजूदा सरकार से परेशान है, क्योंकि यह सरकार हर मोर्चे पर विफल हो चुकी है। लोग महंगाई और बेरोजगारी की वजह से काफी परेशान है। इस अवसर पर पार्टी के उत्तरी हरियाणा जोन के सचिव योगेश्वर शर्मा ने बताया कि पंचकूला मैं सभी कार्यकर्ताओं एवं नेताओं की डयूटिया लगाई गई हैं कि ज्यादा से ज्यादा लोग इस रैली में हिस्सा लें और उन्हें जो अब तक कि रिपोर्ट मिली है उसके अनुसार करीब 10हजार लोग इस रैली में हिस्सा लेंगे।