Mirror 365 - NEWS THAT MATTERS

Dear Friends, Mirror365 launches new logo animation for its web identity. Please view, LIKE and share. Best Regards www.mirror365.com

Posted by Surinder Verma on Wednesday, June 17, 2020

राज्यपाल श्री बंडारु दत्तात्रेय ने कहा कि रक्तदान एक पुण्य का कार्य है

0
486

चण्डीगढ़, 11 मई- राज्यपाल श्री बंडारु दत्तात्रेय ने कहा कि रक्तदान एक पुण्य का कार्य है जो मनुष्य के जीवन को बचा सकता है। रक्त केवल मनुष्य से ही उपलब्ध हो सकता है इस रक्तदान के पुण्य कार्य के लिए समाज के सभी वर्गों को आगे आना चाहिए। प्रदेश में रेडक्रास सोसाईटी समाज की बेहतरी के लिए अनेक कार्य कर रही है, एनजीओ, सामाजिक संस्थाओं को प्रेरणा लेकर जनहित के कार्य में आगे आना चाहिए।
राज्यपाल श्री दत्तात्रेय बुधवार को जिला रेडक्रास सोसाईटी के कार्यालय में पहुंचे। उन्होंने रक्तदान शिविर की शुरुआत की और रक्तदाताओं को बैज लगाकर सम्मानित किया। इस मौके पर जिला रैडक्रास सोसाईटी की यूनिट के माध्यम से महामहिम ने 40 महिलाओं व पुरुषों को हाईजीन किट वितरित की तथा 5 आक्सीजन कंस्टै्रटर सिविल अस्पताल यमुनानगर को सुपुर्द किए। उन्होंने बताया कि गत वर्ष यमुनानगर जिला में करीब 2500 रक्त यूनिट और प्रदेश में करीब 50 हजार यूनिट एकत्रित हुई। उनका लक्ष्य है कि इसको ओर आगे बढ़ाकर 2 लाख किया जाए।
इस मौके पर उन्होंने मीडिया कर्मियों से बातचीत की और कहा कि प्रदेश में रैडक्रास सोसाईटी जरुरतमंद की सहायता के लिए अनेक भलाई के कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि दिव्यांग व्यक्ति की हर संभव सहायता करनी चाहिए न केवल सरकार बल्कि समाज की एनजीओ के माध्यम से इस वर्ग का सहयोग करना चाहिए। उन्होंने कहा कि कुष्ट रोगियों के लिए सरकार द्वारा दवाईयां उपलब्ध करवाई जा रही है। कुष्ट रोगियों से घृणा नहीं करनी चाहिए और ना ही उन्हें समाज से दूर नहीं रखना चाहिए बल्कि उन्हें भी समाज की मुख्य धारा में लाने की प्रयास करना चाहिए।
राज्यपाल ने मीडिया कर्मियों के नशा सम्बन्धी प्रश्र के जवाब में कहा कि नशा एक बहुत बुरी सामाजिक बुराई है। उन्होंने कहा कि हरियाणा ही नहीं बल्कि हिमाचल प्रदेश, पंजाब और जम्मू कश्मीर में भी नशे मुक्ति के लिए प्रयास किए जा रहे है। युवाओं को स्कूल, कॉलेजों और विश्वविद्यालयों में नशा मुक्ति के लिए जागरुक करने का प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि नशा दो तरीके से रोका जा सकता है एक कानून से और एक जागरुकता करके। इसके लिए सभी वर्गों को आगे आना चाहिए। प्रदेश को नशा मुक्त बनाना सरकार का सपना है जिस को लेकर प्रयास किए जा रहे हैं।
इस अवसर पर उपायुक्त पार्थ गुप्ता ने महामहिम राज्यपाल को शॉल भेंट कर सम्मानित किया। इस मौके पर समाज कल्याण बोर्ड हरियाणा की चेयरपर्सन रोजी मलिक आनंद, अतिरिक्त उपायुक्त आयुष सिन्हा, पुलिस अधीक्षक सुरेन्द्र पाल सिंह, रैडक्रास सोसाईटी के प्रदेश सचिव डा. मुकेश अग्रवाल, रैडक्रास सोसाईटी की वायस चेयरपर्सन सुषमा गुप्ता सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।