Mirror 365 - NEWS THAT MATTERS

Dear Friends, Mirror365 launches new logo animation for its web identity. Please view, LIKE and share. Best Regards www.mirror365.com

Posted by Surinder Verma on Wednesday, June 17, 2020

भाजपा ने कालका नगर परिषद चुनाव के लिए कसी कमर

0
291

भाजपा ने कालका नगर परिषद चुनाव के लिए कसी कमर

चुनाव प्रभारी डॉक्टर संजय शर्मा ने कालका नगर परिषद चुनाव के लिए लतिका शर्मा को संयोजक व वीरेंद्र राणा को सह संयोजक बनाया।

26 मई को केंद्र में मोदी सरकार के 8 साल पूरे होने के उपलक्ष्य में प्रदेश भर में 5 मई से 26 मई तक जनसंपर्क अभियान चलाया जाएगा: डॉक्टर संजय शर्मा

प्रत्येक बूथ पर 100 लोगों से संपर्क किया जाएगा। जिला के 410 बूथों परलगभग 41,000 लोगों से संपर्क किया जाएगा: डॉक्टर संजय शर्मा

 

कालका / पंचकूला 04 मई: भाजपा ने कालका नगर परिषद चुनाव के लिए चुनाव संचालन समिति का गठन कर दिया है। कालका से पूर्व विधायक श्रीमती लतिका शर्मा को चुनाव संयोजक व वीरेंद्र राणा को चुनाव सह संयोजक बनाया गया है। यह जानकारी आज भाजपा प्रदेश मीडिया प्रमुख, ज़िला व चुनाव प्रभारी डॉ संजय शर्मा ने कालका में प्रेस वार्ता कर दी। आज इस मौके पर ज़िलाध्यक्ष अजय शर्मा राष्ट्रीय महिला मोर्चा कोषाध्यक्ष श्रीमती लतिका शर्मा, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य श्रीमती बंतो कटारिया, जिला महामंत्री वरिंदर राणा, जिला मीडिया प्रभारी नवीन गर्ग के साथ मंडल अध्यक्ष भुवन जीत सिंह व नारात आराम भी उपस्थित रहे।

डॉक्टर संजय शर्मा ने कहा की पार्टी ने नगर परिषद चुनाव के लिए अपनी रचणा कर दी है। उन्होंने कहा हालाँकि अभी चुनाव की तारीख़ की घोषणा नही हुई है। मगर हमें उम्मीद है कि जल्दी ही तारीख़ की घोषणा हो सकती है। डॉक्टर संजय ने कहा वैसे तो भाजपा हमेशा चुनाव के लिए तैयार रहती है और भाजपा का कार्यकर्ता चुनाव जीतने के बाद ही दूसरे चुनाव की तैयारी अगले दिन से ही शुरु कर देते हैं। इस चुनाव को अच्छी तरह से संचालित करने के लिए यह चुनाव संचालन समिति का गठन किया गया है। उन्होंने बताया चुनाव समिति का गठन जिला अध्यक्ष अजय शर्मा व पूर्व विधायक लतिका शर्मा से गहन विचार विमर्श करने के पश्चात ही किया गया है।

डॉक्टर संजय शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि कालका से पूर्व विधायक श्रीमती लतिका शर्मा को चुनाव संयोजक व वीरेंद्र राणा चुनाव सह संयोजक बनाया गया है। जबकि भुवन जीत सिंह मंडल अध्यक्ष कालका, नराता राम मंडल अध्यक्ष पिंजौर, जिला महामंत्री परमजीत कौर, जिला उपाध्यक्ष संजीव कौशल व पूनम कोहली, जिला सचिव इंद्र कुमार व विनोद सावरनी, ओबीसी मोर्चा ज़िलाध्यक्ष सुनील धीमान, अल्पसंख्यक मोर्चा ज़िलाध्यक्ष कृष्णा अली, शशि दुरेजा जिला विस्तारक व कुलदीप नगर परिषद विस्तारक को चुनाव संचालन समिति का सदस्य बनाया गया है। डॉक्टर संजय शर्मा ने बताया की इसके साथ ही हमने सभी 31 वार्डों पर वार्ड प्रमुख एवं प्रवासी प्रभारी भी नियुक्त किए हैं।

26 मई को केंद्र मैं मोदी सरकार के 8 साल पूरे होने के उपलक्ष्य में प्रदेश भर में जनसंपर्क अभियान चलाया जाएगा

डॉक्टर संजय शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि 26 मई को केंद्र मैं मोदी सरकार के 8 साल पूरे होने के उपलक्ष्य में प्रदेश भर में जनसंपर्क अभियान चलाया जा रहा है । जिसके तहत केंद्र एवं प्रदेश सरकार द्वारा चलाई जा रही जन कल्याणकारी योजनाओं के बारे में लोगों को घर घर जाकर बताया जाएगा। इस अभियान में सरकार में मंत्री, विधायक, पूर्व मंत्री, पूर्व विधायक चुनाव लड़े हुए प्रत्याशी सभी प्रदेश व जिलास्तरीय पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं को 100/100 लोगों से व्यक्तिगत संपर्क करने का टारगेट दिया गया है। इसी के तहत ज़िले में भी 100 लोगों की सूची बनाई जाएगी जिसमें पार्टी के कार्यकर्ता सामाजिक कार्यकर्ता एवं समाज में प्रभाव रखने वाले लोगों होंगे। 5 मई से 25 मई तक पहले चरण का जनसंपर्क अभियान चलाया जाएगा। जिसमें पार्टी में प्रमुख नेता इस सूची के अनुसार सो लोगों से घर घर जाकर संपर्क करेंगे। उन्होंने बताया कि दूसरे चरण के तहत 26 मई को जिस दिन मोदी सरकार के 8 वर्ष पूरे होने जा रहे हैं उस दिन बूथ लेवल तक के कार्यकर्ता 100 लोगों को घर-घर जाकर व्यक्तिगत संपर्क करेंगे। जिसमें वह एक पेंपलेट एक फोल्डर जिसमें केंद्र सरकार एवं राज्य सरकार की उपलब्धियों एवं योजनाओं के बारे में जानकारी होगी उसे लोगों को बांटगें व विस्तृत जानकारी देंगे।संजय शर्मा ने बताया कि प्रदेश नेतृत्व के आदेश अनुसार 26 मई कोजिस दिन 2014 में पहली दफा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी की शपथ हुई थी। उस दिन तक प्रदेश के 19786 बूथो में प्रत्येक बूथ पर 100 लोगों से संपर्क किया जाएगा। इसी के चलते जिला के 410 बूथों पर लगभग 41,000 लोगों से संपर्क किया जाएगा ।