Mirror 365 - NEWS THAT MATTERS

Dear Friends, Mirror365 launches new logo animation for its web identity. Please view, LIKE and share. Best Regards www.mirror365.com

Posted by Surinder Verma on Wednesday, June 17, 2020

गणतंत्र दिवस के उपलक्ष में काव्यांगण साहित्य मंच तथा बहुउद्देशीय संस्था और भारत माता अभिनंदन संगठन रजि.के संयुक्त सौजन्य से ऑनलाइन कवि सम्मेलन का आयोजन सफलतापूर्वक किया गया।

0
646

गणतंत्र दिवस के उपलक्ष में काव्यांगण साहित्य मंच तथा बहुउद्देशीय संस्था और भारत माता अभिनंदन संगठन रजि.के संयुक्त सौजन्य से ऑनलाइन कवि सम्मेलन का आयोजन सफलतापूर्वक किया गया। काव्यांगण साहित्य मंच के राष्ट्रीय संस्थापक अध्यक्ष मान.श्री राजू पाडेकर, उपाध्यक्ष प्रांजली काल्बेंडे जी ने मुख्य अतिथि संस्थापक एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष भारत माता अभिनंदन संगठन मान. पुरुषोत्तम दास मित्तल एडवोकेट एवं राष्ट्रीय प्रभारी रितु गर्ग जी ,मान. श्री नीरज अंत्राम राष्ट्रीय संस्थापक कार्यकारिणी अध्यक्ष काव्यांगण साहित्य मंच, श्री परमानंद सहारण प्रेम जी सूत्र संस्थापक जी का स्वागत किया। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन व मां शारदे को पुष्प अर्पण कर सरस्वती वंदना प्रस्तुति मान. प्रवीण शर्मा लाल जी के साथ हुआ। वंदे मातरम की प्रस्तुति गायत्री,बंदना यादव, सचिव माधुरी शर्मा मधुर, आदि द्वारा की गई। कार्यक्रम का सुंदर संचालन उपाध्यक्ष प्रांजली काल्वेंडे जी द्वारा किया गया।
रचनाकारों ने अपनी शानदार रचनाओं द्वारा मंच को देशभक्ति से ओतप्रोत कर दिया। मान. श्री राजू पाडेकर ने देशभक्ति की रचना स्तुति की। मान. श्री नीरज अत्राम ने देश की विभिन्नता की एकता की बात करते नौनिहालों को साथ जोड़ने की बात कही। इस समूह के द्वारा आदरणीय परमानंद प्रेम जी, दीपक जी,
गुरदीप वर्मा जी, अविनाश केसर जी, राष्ट्रीय प्रभारी रितु गर्ग जी एवं माननीय पुरुषोत्तम दास मित्तल जी ने दोनों संगठनों के साथ साथ काम करने को प्रसारित किया ताकि देश के सभी संगठन मिलकर स्वर्णिम भारत की ओर अग्रसर हो। अंबेडकर जी को श्रद्धा सुमन रचनाओं द्वारा अर्पित किये गये।
शहीदों को नमन करते हुए भारत को विश्व गुरु बनाने , विभिन्नताओं को इन संगठनों के द्वारा एक धागे में पिरोने की बात कही गई। इसमें अलग-अलग राज्यों से कलम कारों ने अपनी देश भक्ति की शानदार रचनाओं से मंच पर उत्साह भर दिया। इसने अलग अलग राज्यों से कविगण जुड़े दिवेश दीक्षित , धर्मेश कुमार जोशी, रवि नारायण शुक्ल, अलका गुप्ता, सुनीता गर्ग कवि एवं योगाचार्य, नीरजा शर्मा ,भावना विधानी, शोभा रानी, गरिमा , संगीता शर्मा कुंद्रा,मधु गोयल ,कवि ऋषि रंजन, राजेश तिवारी, सिद्धार्थ , सपना अग्रवाल , डॉ मीना सोलकी ,रमा वहेड, धर्मेश कुमार, सुशील जोशी, अर्चना शर्मा,आदि आदि ।उपाध्यक्ष रेणु अब्बी’रेणू’ चंडीगढ़ से सभी अतिथियों और प्रतिभागियों का तहे दिल से धन्यवाद और आभार ज्ञापित किया ।