Mirror 365 - NEWS THAT MATTERS

Dear Friends, Mirror365 launches new logo animation for its web identity. Please view, LIKE and share. Best Regards www.mirror365.com

Posted by Surinder Verma on Wednesday, June 17, 2020

तपस के दो छायाकारों को आनरेरी फै़लोशिप सम्मान

0
389

तपस के दो छायाकारों को आनरेरी फै़लोशिप सम्मान

चंडीगढ़। कलकता की प्रसिद्ध फोटोग्राफी संस्था ग्रीन गो क्लब ने ट्राइसिटी फोटो आर्ट सोसाइटी, चंडीगढ़ के दो फोटो आर्टिस्टों को आनरेरी फे़लोशिप सम्मान के लिए चुना है। यह उत्कृष्ट सम्मान प्राप्त करने वाले फोटो आर्टिस्ट डॉक्टर अरुण खन्ना व कमल शर्मा हैं। यह हॉनरेरी सम्मान उन्हें उनकी फोटोग्राफी क्षेत्र में उत्कृष्ट उपलब्धियों के लिए दिया गया है।

उल्लेखनीय है कि अरुण खन्ना पिछले दस सालों से शौकिया फोटोग्राफी कर रहे हैं और अभी तक कई इनाम व सम्मान प्राप्त कर चुके हैं। पैक चंडीगढ़ के शताब्दी कैलेंडर में खन्ना की तस्वीरों को लिया गया है। कैलेंडर के अनावरण के मौके पर पंजाब राजभवन में हुए एक समारोह में पंजाब के गवर्नर बनवारीलाल पुरोहित ने इन्हें सम्मानित भी किया था। जब के कमल शर्मा ने पिछले सात-आठ वर्षों में फोटोग्राफी क्षेत्र में कई उत्तीर्णय उपलब्धियां हासिल की हैं। उनके फोटोग्राफ़स की एक एकल प्रदर्शनी फ्रांस में भी लग चुकी है।

तपस के सलाहकार दीप भाटिया तथा अध्यक्ष विनोद चौहान ने सदस्यों को मिले सम्मान पर खुशी जाहिर की है तथा जीएनजी क्लब, कलकत्ता के चेयरमैन नरेंद् घोष का धन्यवाद किया है।