Mirror 365 - NEWS THAT MATTERS

Dear Friends, Mirror365 launches new logo animation for its web identity. Please view, LIKE and share. Best Regards www.mirror365.com

Posted by Surinder Verma on Wednesday, June 17, 2020

ब्लू बैल्स पब्लिक स्कूल, सैक्टर 10, गुरुग्राम में गणित विषय पर ‘कॉनकोर्स डे’ गणित मेले का आयोजन

0
293

 

 

ब्लू बैल्स पब्लिक स्कूल, सैक्टर 10, गुरुग्राम में गणित विषय पर कॉनकोर्स डेगणित मेले का आयोजन

छात्रों के मन को रचनात्मक कार्यों में लगाने और उनमें निहित बुद्धिमत्ता को निखारने के लिए ब्लू बैल्स पब्लिक स्कूल, सैक्टर-10, गुरुग्राम में 22 दिसंबर 2021 से 15 जनवरी 2022 तक वर्चुअल मोड में गणित मेले का आयोजन किया गया। अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करने के लिए दिल्ली-एन.सी.आर के कई प्रतिष्ठित विद्यालयों ने भाग लिया। गणित का अन्य विषयों के साथ संगम छात्रों के लिए रोचक बन गया। प्रतियोगिताओं में गणतीय कविताएँ, गणित की आकृतियों के साथ खाद्य पदार्थों की कलात्मक प्रस्तुति, गणित पर आधारित कहानी, पोस्टर और खिलौना निर्माण, रैप और 3डी मॉडल शामिल थे। गतिविधियों से छात्र मूर्त रूप से विषय से जुड़ पाते हैं और आनंद लेते हैं। प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने बढ़चढ़ कर भाग लिया। छात्रों के कार्य को देखकर निर्णायक मंडली के सहभागी उत्साहित हो उठे और वर्चुअल मेले का खूब आनंद उठाया।

इस कार्यक्रम में एन.सी.आर.टी के उपनिदेशक श्री सुनील बजाज, गणित और मनोविज्ञान के क्षेत्र में एक प्रसिद्ध लेखिका सुश्री चेतना सभरवाल तथा ओ.पी. गुप्ता शामिल रहे। दिल्ली सरकार द्वारा इंदिरा पुरस्कार प्राप्तकर्ता श्री कोमल देवथिया, प्रोफेसर सुश्री रुचि मित्तल, दिल्ली विश्वविद्यालय से सुश्री निधि शर्मा, रोसेलीन बहल, सुश्री अनीता बत्रा और सुश्री शालू सपरा जैसे शिक्षाविद शामिल थे। विद्यालय की (कार्यवाहक) प्रधानाचार्या श्रीमती अर्पिता आचार्या ने उपस्थित विद्वानों और विदुषियों को धन्यवाद ज्ञापित किया। जीवन रूपी गणित के समस्या रूपी सवाल को थोड़ी कोशिश करके सुलझाते हैं। इस तरह के कार्यक्रम नई शिक्षा नीति के उद्देश्यों को साकार करने में मदद करते हैं तथा गणित विषय को खुशी-खुशी सीखने में सहायक होते हैं।