Mirror 365 - NEWS THAT MATTERS

Dear Friends, Mirror365 launches new logo animation for its web identity. Please view, LIKE and share. Best Regards www.mirror365.com

Posted by Surinder Verma on Wednesday, June 17, 2020

गरीब लोगों के बच्चों के भविष्य के साथ खिलवाड़ करके उनके साथ अन्याय कर रहे हैं उसको सहन नहीं किया जायेगा।

0
463

पंचकूला 6 जनवरी- हरियाणा के पूर्व उप मुख्यमंत्री चन्द्र मोहन ने कहा कि हरियाणा प्रदेश में प्राइवेट स्कूल जिस प्रकार से मनमानी करके समाज के गरीब लोगों के बच्चों के भविष्य के साथ खिलवाड़ करके उनके साथ अन्याय कर रहे हैं उसको सहन नहीं किया जायेगा। गरीब बच्चों के लिए 134-ए के तहत निर्धारित स्कूलों में दाखिला न होने से स्पष्ट होता है कि हरियाणा सरकार की इन स्कूलों के साथ मिलीभगत है।
चन्द्र मोहन ने कहा कि प्राइवेट स्कूल अपनी मनमानी से फीस वसूली करते हैं और किताबों और वर्दी  और सालाना फीस के नाम पर  अभिभावकों को परेशान  करते हैं। उन्होंने कहा कि प्राइवेट स्कूलों का यह दायित्व है कि वह  नियम 134-ए के तहत एक निर्धारित प्रक्रिया के तहत दाखिला प्रदान करें  ताकि गरीब बच्चों को भी शिक्षा का मौलिक अधिकार प्राप्त हो सके।
उन्होंने कहा कि सरकार की इच्छा शक्ति न होने के कारण ही  अभिभावक 134-ए  के तहत  दाखिला ना होने के विरोध में  जगह- जगह प्रदर्शन कर रहे हैं।  सोनीपत में तो अभिभावकों ने शिक्षा अधिकारी कार्यालय पर ताला जड़ दिया और शिक्षा विभाग और शिक्षा अधिकारियों के खिलाफ जमकर नारेबाजी भी की और धरना  दिया । इसी प्रकार का रोष रोहतक जिला में भी देखने को मिला है। उन्होंने कहा कि सरकार की स्पष्ट नीति होनी चाहिए ताकि दाखिले की पेचीदगियों को सुलझाया जा सके।
चन्द्र मोहन ने शिक्षा मंत्री कंवर पाल गुर्जर से मांग की है कि  गरीब अभिभावकों की भावनाओं को ध्यान में रखते हुए और देश के भावी कर्णधारों  के भविष्य को सुखद बनाने के लिए ठोस निर्णय लेते हुए दोषी स्कूलों के खिलाफ उचित कार्रवाई की जाए ताकि शिक्षा के मौलिक अधिकार से किसी को भी वंचित ना रहना पड़े।       *********************