Mirror 365 - NEWS THAT MATTERS

Dear Friends, Mirror365 launches new logo animation for its web identity. Please view, LIKE and share. Best Regards www.mirror365.com

Posted by Surinder Verma on Wednesday, June 17, 2020

गज़ल संग्रह ’’तितलियां उपवन सपने’’ का हुआ विमोचन

0
457
गज़ल संग्रह ’’तितलियां उपवन सपने’’ का हुआ विमोचन
चंडीगढ़ः प्रसिद्ध शायर आर.के.भगत के नव प्रकाशित गज़ल संग्रह ’’तितलियां उपवन सपने’’ का विमोचन आज गांधी स्मारक भवन सैक्टर-16 के सभागार में संवाद साहित्य मंच और सूल सुराही साहित्य केन्द्र के संयुक्त तत्वाधान में हुआ। कार्यक्रम के अध्यक्ष डा. अशोक कुमार, प्रसिद्ध साहित्यकार एवं प्रोफेसर हिंदी विभाग, पंजाब विश्वविद्यालय,मुख्य अतिथि प्रसिद्ध शायर बी.डी.कालिया हमदम, विशिष्ट अतिथि के रूप में डा. कैलाश आहलुवालिया, पे्रम विज, डा. देवराज त्यागी और आलेख विजय कपूर ने प्रस्तुत किया। कार्यक्रम का संचालन संगीता शर्मा कुंद्रा ने किया। कोविड के नियमांे का सख्ती से पालन किया गया।
कार्यक्रम के आरम्भ में कंचन त्यागी ने भजन प्रस्तुत किया। प्रसिद्ध गायक आर.डी.कैले और सोमेश ने संगीतमय प्रस्तुति दी।
पुस्तक पर बोलते हुए विजय कपूर ने गज़लों में आम आदमी के सरोकारों के साथ प्रेम भाव भी है। प्रेम विज ने पुस्तक पर बोलते हुए कहा कि गज़लों में प्यार, मोहब्बत के साथ इंसानी रिश्तों और मानवीय संघर्ष भी मिलता है।
कार्यक्रम में ट्राईसिटी के लगभग 30 साहित्यकारों के साथ-साथ आर.के भगत का परिवार भी उपस्थित रहा।
फोटो कैपशन
श्री बी.डी.कालिया हमदम, डा.आशोक कुमार, डा. कैलाश आहलुवालिया, प्रेम विज, डा. देवराज त्यागी और विजय कपूर पुस्तक का विमोचन करते हुए।