Mirror 365 - NEWS THAT MATTERS

Dear Friends, Mirror365 launches new logo animation for its web identity. Please view, LIKE and share. Best Regards www.mirror365.com

Posted by Surinder Verma on Wednesday, June 17, 2020

तपस द्वारा फोटो वॉक का आयोजन

0
506

तपस द्वारा फोटो वॉक का आयोजन
चंडीगढ़। ट्राइसिटी फोटो आर्ट सोसायटी द्वारा करोना महामारी के चलते काफी समय के बाद एक फोटो वॉक का आयोजन किया गया जिसमें संस्था के सभी सदस्यों ने भाग लिया। इस फोटोवॉक का आयोजन चंडीगढ़ में नवनिर्मित बर्ड पार्क में किया गया जो के प्रसिद्ध सुखना झील के नजदीक है।

इस फोटो वाक् के संचालक अनुज जैन थे जिन्होंने विस्तार में बताया कि पक्षियों की बढ़िया तस्वीरें कैसे ली जा सकती हैं। इस कार्य में उनका सहयोग नवजोत सिंह ने दिया।

फोटो वाक् में तपस के एडवाइजर दीप भाटिया, कार्यकारी अध्यक्ष प्रवीण जग्गी के अतिरिक्त हेमंत चौहान, प्रशांत वर्मा, जसवीर सिंह, कमल शर्मा, जसलीन कौर, पल्लवी पींगे, डा. चरणजीत सिंह, राजेश आर्य, तरुण कक्कड़, मनप्रीत सैनी सुमित गुलाटी व रवि अरोड़ा ने भाग लिया। फोटो वाक् में खींची गई तीन बढ़िया तस्वीरों को प्रथम, द्वितीय व तृतीय पुरस्कार भी दिया जाएगा।