महिला काव्य मंच पंचकूला इकाई ने की सबरंग गोष्ठी
श्री नरेश नाज़ द्वारा स्थापित महिला काव्य मंच (रजि.) की पंचकुला इकाई ने सबरंग काव्य गोष्ठी का आयोजन। 20/11/2021वार शनिवार को किया। महिला काव्य मंच पंचकूला इकाई की अध्यक्ष श्रीमती सुनीता गर्ग जी की अध्यक्षता में एवं राशि श्रीवास्तव (अध्यक्ष ट्राइसिटी ) के सानिध्य में ये मासिक काव्य गोष्ठी सम्पन्न हुई ।
कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन व माँ शारदे को पुष्प अर्पण कर श्रीमती रेणु अब्बी” रेणू द्वारा सरस्वती वंदना के साथ हुआ। पंचकूला इकाई की उपाध्यक्ष श्रीमती गरिमा जी ने काव्य गोष्ठी का संचालन कुशलता पूर्वक किया। सभी कलमकारों ने शब्दरूपी पुष्प माँ शारदे के चरणों में आर्पित किये।
इस मौके पर राशि श्रीवास्तव गरिमा गर्ग, सुनीता गर्ग, संगीता शर्मा कुंद्रा, रेणुअब्बी “रेणू”,नीरु मित्तल नीर, आभा मुकेश साहनी, सुदेश नूर मंजू बिसला, अचला डिंगले, सरोज चोपड़ा, मोहिनी सचदेवा, ,मोनिका कटारिया, संगीता राय , सीता श्याम ,और ने अपनी कविताओं से माहौल को रंगारंग और सुरमई कर दिया।
महिला काव्य मंच ट्राई सिटी की अध्यक्षा श्रीमती राशि श्रीवास्तव जी ने हरियाणा इकाई पंचकूला द्वारा किए गए इस आयोजन की बहुत अधिक सराहना की। सभी आदरणीय गुणीजनों का हार्दिक आभार व्यक्त करते प्रोत्साहित किया।
























