करोना काल के दौरान अवसाद से उबारने के लिए सीनियर सिटीजन काऊंसिल पंचकूला के तत्वावधान में आज लिटरेरी जोन द्वारा तीन दिवसीय कार्यशाला का आनलाईन आयोजन किया गया जिसमें 24 वरिष्ठ नागरिकों ने शिरकत की। एक्टिंग के लिए विषय रखा गया थाचलो मेले में खो जाएं
अध्यक्षा उषा गर्ग, सचिव नीरू मित्तल नीर, रेणु अब्बी रेणू, संतोष गर्ग, सरोज चोपड़ा, अनीता मेहता, के. बाला अग्रवाल, कमलेश गेरा और सुशील चोपड़ा ने मेले में खाने पीने, साज़ सामान, चूड़ियां और खिलौने बेचने का रोल बाखूबी निभाया। मोहिनी सचदेवा, एच. सी. गेरा, और बी. के. धवन ने नीलम धवन, सुदेश सूद, सुमन आहूजा, और प्रेम हांडा से मेकअप का सामान तथा ज्वैलरी और विभिन्न प्रकार के खान-पान की खरीदारी की। सुरेखा सिंह, इंद्र वर्षा, आभा साहनी और निर्मल गर्ग ने गीत और नृत्य तथा वीना शर्मा और उमा शर्मा ने किकली डाल कर समय बांध दिया। नीरू मित्तल ने सभी सदस्यों का धन्यवाद किया।





















