चंडीगढ़ 16 जनवरी 2021 : देश में करोना जैसी वैश्विक महामारी की रोकथाम के लिए आज देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कर कमलों द्वारा टीकाकरण की शुरुआत की गई । इसी अभियान के अंतर्गत आज चंडीगढ़ में भी कई स्थानों पर टीकाकरण किया गया । स्वास्थ्य विभाग चंडीगढ़ द्वारा सेक्टर 16 स्थित सरकारी अस्पताल में भी टीकाकरण अभियान की शुरुआत की गई । टीकाकरण के लाभार्थियों को सम्मानित करने हेतु भारतीय जनता पार्टी चंडीगढ़ ने भी विशेष अभियान की शुरुआत की । प्रदेश अध्यक्ष अरुण सूद ने पार्टी के कार्यकर्ताओं के साथ सेक्टर 16 अस्पताल में जाकर लाभार्थियों से मुलाकात की और उन्हें फूल प्रदान कर सम्मानित किया ।उन्होंने अभियान को सफल बनाने के लिए चंडीगढ़ प्रशासन, स्वास्थ्य विभाग,डॉक्टरों, स्वास्थ्य कर्मियों की भरपूर प्रशंसा करते हुए कहा कि देश में अन्य स्थानों की तरह चंडीगढ़ में भी टीकाकरण अभियान को व्यवस्थित ढंग से चलाया जा रहा है जिसके लिए सभी बधाई के पात्र हैं ।उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का विशेष आभार व्यक्त करते हुए कहा इस वैश्विक महामारी के दौरान जिस प्रकार से उन्होंने परिवार के मुखिया के नाते अपना दायित्व निभाया उसकी जितनी प्रशंसा की जाए वह कम है । देशवासियों को इस बीमारी से निजात दिलाने में उन्होंने युद्ध स्तर तक अभियानों की शुरुआत की , उनमे टीकाकरण अभियान भी एक महत्वपूर्ण कढ़ी है । परिणाम स्वरूप आज सभी लोगों को कोविड से बचाव के लिए स्वदेशी कंपनियों द्वारा बहुत कम समय में टीका तैयार करना सम्भव हो पाया । वाकई ये चुनोतिपूर्ण दौर था ।उन्होंने आज उन्होंने सेक्टर 16 स्थित अस्पताल में व्यवस्थाओं देखकर संतुष्टि व्यक्त करते हुए कहा कि लाभार्थियों को किसी भी प्रकार की असुविधा न हो, इसके व्यापक प्रबन्ध किये गए थे । किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना से बचने के लिए डॉक्टरों की विशेष टीम मुस्तैद दिखाई दी । विभिन्न चरणों से गुजरते हुए लाभार्थियों ने बेहतरीन ढंग से टीका लगवाया। स्वास्थ्य विभाग के कर्मी सभी लाभार्थियों का हौसला बढ़ाते हुए दिखाई दिए । रजिस्ट्रेशन से लेकर टीकाकरण तक सभी चरणों को चरणबद्ध ढंग से रखा गया ।
Mirror 365 - NEWS THAT MATTERSDear Friends, Mirror365 launches new logo animation for its web identity. Please view, LIKE and share. Best Regards www.mirror365.com
Posted by Surinder Verma on Wednesday, June 17, 2020





















